फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaisalmer News ›   Horrific collision between Bolero and tractor in Balotra, two workers died on the spot

Jaisalmer News: बालोतरा में बोलेरो और ट्रैक्टर की भीषण टक्कर, दो मजदूरों की मौके पर हुई मौत; परिजन बेसुध

Mon, 02 Jun 2025 07:24 PM IST
जैसलमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर Published by: जैसलमेर ब्यूरो Updated Mon, 02 Jun 2025 07:24 PM IST
सार

Jaisalmer News: ट्रैक्टर से बिठूजा से आसोतरा की ओर क्रशर पर कंक्रीट भरने जा रहे थे। ट्रैक्टर पलटने से दोनों की मौके पर ही गंभीर चोटें आईं, जिससे उनकी जान नहीं बच सकी।

विज्ञापन
Horrific collision between Bolero and tractor in Balotra, two workers died on the spot
घायलों को नाहटा हॉस्पिटल लाया गया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बालोतरा जिले के जसोल थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। आसोतरा-बिठूजा मार्ग पर दोपहर करीब 1:20 बजे बोलेरो और ट्रैक्टर की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर पलट गया और उसमें सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


हादसे के बाद बोलेरो और ट्रैक्टर दोनों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत 108 एंबुलेंस को सूचना दी। घायलों को बालोतरा के नाहटा हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


मृतकों की पहचान 35 वर्षीय अजाराम भील निवासी आसोतरा और 33 वर्षीय दानाराम भील निवासी बिठूजा के रूप में हुई है। दोनों ट्रैक्टर से बिठूजा से आसोतरा की ओर क्रशर पर कंक्रीट भरने जा रहे थे। ट्रैक्टर पलटने से दोनों की मौके पर ही गंभीर चोटें आईं, जिससे उनकी जान नहीं बच सकी। हादसे में बोलेरो में केवल चालक मौजूद था, जो आसोतरा से बिठूजा की ओर जा रहा था। उसे मामूली चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: सिरोही में विकास कार्यों पर आधारित पुस्तिका का विमोचन, केंद्रीय मंत्री नड्डा और CM भजनलाल रहे शामिल

सूचना मिलते ही जसोल पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर सड़क पर यातायात बहाल करवाया गया। दोनों मृतकों के शव नाहटा हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाए गए हैं। जानकारी के अनुसार, अजाराम अपने पिता की इकलौती संतान था, जबकि दानाराम की शादी मात्र एक साल पहले हुई थी। दानाराम की अभी कोई संतान नहीं है। हादसे के बाद उसका छोटा भाई गहरे सदमे में है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में दोनों वाहनों की रफ्तार को हादसे का कारण माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed