फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Release of a booklet published about the development work done in Sirohi in the last one and a half years

Rajasthan: सिरोही में विकास कार्यों पर आधारित पुस्तिका का विमोचन, केंद्रीय मंत्री नड्डा और CM भजनलाल रहे शामिल

Mon, 02 Jun 2025 07:13 PM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: सिरोही ब्यूरो Updated Mon, 02 Jun 2025 07:13 PM IST
सार

भाजपा जिला प्रवक्ता रोहित खत्री ने बताया कि सिरोही-शिवगंज विधानसभा क्षेत्र की जनता ने भारी मतों से ओटाराम देवासी को विजय दिलाई थी। अपने करीब डेढ़ साल के कार्यकाल में राज्यमंत्री ने जनविश्वास को कायम रखते हुए विकास कार्यों को प्राथमिकता दी है।

विज्ञापन
Release of a booklet published about the development work done in Sirohi in the last one and a half years
पुस्तक का विमोचन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ और विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने रविवार को सिरोही में विकास कार्यों पर आधारित एक पुस्तिका का विमोचन किया। इस पुस्तिका में बीते डेढ़ वर्ष में सिरोही विधानसभा क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों का विवरण दिया गया है। पुस्तिका का प्रकाशन पंचायतीराज राज्य मंत्री ओटाराम देवासी के प्रयासों से किया गया है, जिसका उद्देश्य आमजन को क्षेत्र में हुए कार्यों से अवगत कराना है।

विज्ञापन


पंचायतीराज राज्य मंत्री ओटाराम देवासी ने जानकारी देते हुए बताया कि बीते डेढ़ वर्ष में सिरोही एवं शिवगंज क्षेत्र सहित संपूर्ण विधानसभा क्षेत्र में बहुआयामी विकास कार्य कराए गए हैं। विभिन्न विभागों की योजनाओं और राज्य सरकार के विशेष सहयोग से करीब 1500 करोड़ रुपये की लागत से विकास कार्य स्वीकृत किए गए हैं, जिनमें से कई पूर्ण हो चुके हैं और अनेक प्रगतिरत हैं।
विज्ञापन


राज्यमंत्री ने कहा कि सड़क, जलापूर्ति, बिजली, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। इसके अतिरिक्त, सिरोही में कृषि कॉलेज की स्थापना जैसी महत्वपूर्ण सौगात देने की दिशा में भी प्रयास किए गए हैं, जिसका सपना सिरोहीवासी लंबे समय से देख रहे थे। देवासी ने कहा कि विकास कार्यों का यह विवरण पुस्तिका के माध्यम से आमजन के सामने लाकर उन्हें जानकारी देना और जवाबदेह शासन की मिसाल कायम करना हमारा उद्देश्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: ई-रिक्शा से चिट्टा और नशीली टैबलेट की तस्करी मामले में दो गिरफ्तार; 63 ग्राम हेरोइन बरामद; जानें


भाजपा नेतृत्व ने सराहे प्रयास
भाजपा जिला प्रवक्ता रोहित खत्री ने बताया कि सिरोही-शिवगंज विधानसभा क्षेत्र की जनता ने भारी मतों से ओटाराम देवासी को विजय दिलाई थी। अपने करीब डेढ़ साल के कार्यकाल में राज्यमंत्री ने जनविश्वास को कायम रखते हुए विकास कार्यों को प्राथमिकता दी है। विकास कार्यों की प्रकाशित पुस्तिका को देखकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओटाराम देवासी के प्रयासों की सराहना की।

दोनों नेताओं ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है और सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के मूलमंत्र पर कार्य कर रही है। जनता ने भाजपा पर जो भरोसा जताया है, उस पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास जारी रहेगा और विकास कार्यों को और अधिक गति दी जाएगी। इस अवसर पर जालोर-सिरोही सांसद लुंबाराम चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष रक्षा भंडारी सहित अन्य जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed