{"_id":"69ee22b31211feaf900e9042","slug":"domestic-strife-takes-a-bloody-turn-wife-kills-sleeping-husband-with-an-iron-rod-four-children-lose-their-father-jaisalmer-news-c-1-1-noi1407-4213278-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaisalmer News: पत्नी ने सोते हुए पति की सरिए से की हत्या, चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaisalmer News: पत्नी ने सोते हुए पति की सरिए से की हत्या, चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
Sun, 26 Apr 2026 09:57 PM IST
जैसलमेर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
Published by: जैसलमेर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2026 09:57 PM IST
सार
Jaisalmer News: जैसलमेर के लूणाखुर्द गांव में घरेलू विवाद के चलते पत्नी ने सोते हुए पति की लोहे के सरिए से हत्या कर दी। मृतक पर शराब के बाद मारपीट के आरोप थे। पुलिस ने आरोपी पत्नी को हिरासत में लेकर जांच शुरू की है। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
विज्ञापन
घरेलू विवाद में पत्नी ने की पति की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सरहदी जिले जैसलमेर के सांकड़ा थाना क्षेत्र के लूणाखुर्द गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पारिवारिक विवाद ने इतना भयावह रूप ले लिया कि पत्नी ने अपने ही पति की निर्ममता से हत्या कर दी। इस सनसनीखेज वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत और चर्चा का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, मृतक हनुमानराम मेघवाल अपने घर में सो रहा था। देर रात उसकी पत्नी अमका ने लोहे का सरिया उठाया और गहरी नींद में सो रहे पति के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। हमले की गंभीरता इतनी अधिक थी कि हनुमानराम की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों की शादी करीब 12 साल पहले हुई थी और उनके चार बच्चे हैं, जिनके सिर से अब पिता का साया उठ गया है।
विज्ञापन
घटना की सूचना रविवार तड़के करीब 5 बजे पुलिस को मिली। बताया जाता है कि मृतक का बेटा अपनी दादी को बुलाने पड़ोस में गया और उसने जानकारी दी कि घर में माता-पिता के बीच झगड़ा हुआ, जिसके बाद मां ने पिता पर हमला कर दिया। सूचना मिलते ही सांकड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू की।
विज्ञापन
पढ़ें- Banswara News: पीट-पीट कर ली गई थी BAP नेता के भाई की जान, प्रेमिका और उसके पति समेत चार आरोपी गिरफ्तार
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से घरेलू विवाद चल रहा था। आरोप है कि हनुमानराम शराब के नशे में अक्सर पत्नी के साथ मारपीट करता था, जिससे तंग आकर पत्नी ने यह खौफनाक कदम उठाया। घटना की गंभीरता को देखते हुए जैसलमेर पुलिस अधीक्षक अभिषेक शिवहरे स्वयं मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। वहीं, पोकरण सीओ भवानी सिंह और थानाधिकारी राणसिंह सोढ़ा भी पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर मौजूद रहे। एफएसएल टीम को बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए, ताकि मामले की हर पहलू से जांच की जा सके।
पुलिस ने आरोपी पत्नी अमका को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मृतक के भाई मेघाराम की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन