फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaisalmer News ›   young man died a painful death after falling into a well

Rajasthan News: 150 फीट गहरे कुएं में गिरने से युवक की मौत, दो घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद निकाला गया शव

Sat, 07 Jun 2025 01:49 PM IST
जैसलमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोतरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोतरा Published by: जैसलमेर ब्यूरो Updated Sat, 07 Jun 2025 01:49 PM IST
विज्ञापन
young man died a painful death after falling into a well
150 फीट गहरे कुएं में गिरा युवक।

बालोतरा उपखंड के कल्याणपुर क्षेत्र स्थित डेरिया गांव में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे में 25 वर्षीय युवक वलीं खान की जान चली गई। यह हादसा तब हुआ जब वह एक पुराने कुएं के ऊपर जाली लगाने का कार्य कर रहा था। कार्य के दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे करीब 150 फीट गहरे कुएं में गिर गया। पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


काम के दौरान हादसा, गांव में मचा कोहराम
ग्रामीणों के अनुसार, वलीं खान पिछले कुछ दिनों से कुएं की मरम्मत और सुरक्षा कार्यों में लगा हुआ था। मंगलवार सुबह जब वह जाली फिट कर रहा था, तभी उसका पैर फिसला और वह असंतुलित होकर कुएं में जा गिरा। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंच गई। उपखंड अधिकारी अशोक विश्नोई ने तत्परता दिखाते हुए विशेष रेस्क्यू टीम को रवाना किया। होमगार्ड जवान गौतम गहलोत और नागरिक सुरक्षा दल के जनक माली ने बिना अपनी जान की परवाह किए कुएं में उतरकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: कुर्बानी के लिए दुबई भेजे बकरे, मंत्री कुमावत बोले-नियमों के खिलाफ एक्सपोर्ट हुए तो करेंगे कार्रवाई
विज्ञापन
विज्ञापन


दो घंटे तक चला चुनौतीपूर्ण रेस्क्यू ऑपरेशन
कुएं की गहराई, अंधेरा और ऑक्सीजन की कमी के बावजूद दोनों जवानों ने साहस का परिचय देते हुए करीब दो घंटे तक तलाशी अभियान चलाया। आखिरकार उन्होंने वलीं खान के शव को बाहर निकाल लिया। शव निकलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। रेस्क्यू अभियान के दौरान पूर्व प्रधान हरी सिंह उमरलाई, तहसीलदार प्रवीण चौधरी, एएसआई जगमाल, पटवारी अजंता मीणा, और ग्राम विकास अधिकारी जगदीश सिंह सहित कई प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे और समन्वय में सक्रिय भूमिका निभाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed