फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur News Youth Congress President Udai Bhanu Makes Major Statement Says Vote Theft Is Means of Forming Govt

Jaipur News: यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु का बड़ा बयान, बोले- ‘वोट चोरी’ सरकार बनाने का जरिया, अब ऐसे रोकेंगे

Fri, 19 Sep 2025 10:25 PM IST
जयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: जयपुर ब्यूरो Updated Fri, 19 Sep 2025 10:25 PM IST
सार

Jaipur News: जयपुर दौरे पर यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब ने सरकार पर वोट चोरी से सत्ता पाने का आरोप लगाया। उन्होंने चुनाव आयोग को पिट्ठू बताते हुए पारदर्शिता पर सवाल उठाए। प्रदेश युवा कांग्रेस ने बूथ स्तर पर निगरानी की रणनीति बनाई, ताकि वोट चोरी रोकी जा सके।

विज्ञापन
Jaipur News Youth Congress President Udai Bhanu Makes Major Statement Says Vote Theft Is Means of Forming Govt
यूथ कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने शुक्रवार को जयपुर में प्रेस वार्ता के दौरान केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि आज देश में वोट चोरी सबसे बड़ा मुद्दा बन चुका है, और यही सत्ता में आने का जरिया बन गया है। चिब ने स्पष्ट कहा कि यूथ कांग्रेस अब इस पर रोकथाम के लिए हर स्तर पर कदम उठाएगी।

विज्ञापन

 
‘राहुल गांधी ने उठाई थी सही समय पर आवाज’
चिब ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने वोट चोरी के मुद्दे पर सही समय पर लोगों की पीड़ा को सामने रखा है। लेकिन सरकार और चुनाव आयोग दोनों ने इस गंभीर समस्या को नजरअंदाज कर दिया है। उन्होंने कहा कि हम लगातार बेरोजगारी और टैक्स की मार से जूझ रहे लोगों की आवाज उठाते हैं, लेकिन सत्ता पक्ष इन मुद्दों से मुंह मोड़ लेता है, क्योंकि उन्हें जनता के वोट नहीं बल्कि वोट चोरी से सत्ता हासिल करनी है।
विज्ञापन

 
चुनाव आयोग पर लगाए गंभीर आरोप
यूथ कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पहली बार ऐसा हुआ है कि चुनाव आयोग के सदस्यों की नियुक्ति बिना विपक्ष और मुख्य न्यायाधीश की समिति के की गई। उनके अनुसार, बैक डोर से हुई इन नियुक्तियों ने आयोग की निष्पक्षता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। चिब ने आरोप लगाया कि आयोग अब सत्तारूढ़ दल का पिट्ठू बन चुका है और खुद वोट चोरी में शामिल है। उन्होंने कहा कि अगर यह स्थिति जारी रही तो यह लोकतंत्र ही नहीं बल्कि संविधान के लिए भी बड़ा खतरा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Rajasthan News: ग्राफिक्स से समझें माही बांसवाड़ा परमाणु विद्युत परियोजना, PM मोदी रखेंगे बिजलीघर की आधारशिला

 
राजस्थान में यूथ कांग्रेस की रणनीति
राजस्थान युवा कांग्रेस अध्यक्ष और संगरिया विधायक अभिमन्यु पूनिया ने कहा कि प्रदेश में संदेहास्पद बूथों पर यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता सक्रिय रहेंगे। हर बूथ स्तर पर मतदाता की जांच सुनिश्चित की जाएगी ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोका जा सके।
 
बैठक में शामिल रहे कई पदाधिकारी
जयपुर दौरे के दौरान चिब ने राजस्थान युवा कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक में हिस्सा लिया। प्रेस वार्ता में प्रदेश प्रभारी विकास छिकारा, सह प्रभारी कपिल देसाई, कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष सुधींद्र मूंड, यशवीर सूरा, राष्ट्रीय सचिव राकेश मीणा, चंद्रकला नागौरी, मान सिंह राठौड़, राष्ट्रीय संयोजक राहुल खान, प्रदेश उपाध्यक्ष अरबाब खान, मीडिया उपाध्यक्ष उज्ज्वल शर्मा और प्रदेश सचिव जसविंदर चौधरी सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- Rajasthan Crime: सरकारी कर्मचारी ने क्वार्टर में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में उड़ेला दर्द- मुझे चाय का कप समझा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed