फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Who Turned Out in Jaipur’s Strongholds? Amer Leads, CM-Ministers’ Seats Lag Behind

जयपुर में नगर निगम चुनाव: किसके गढ़ में कितनी हुई वोटिंग ? CM-डिप्टी सीएम के इलाकों में मतदान ने चौंकाया

Sat, 12 Sep 2026 08:19 AM IST
Sourabh Bhatt न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Sourabh Bhatt Updated Sat, 12 Sep 2026 08:19 AM IST
सार

जयपुर में मतदान ने सियासी गढ़ों का अलग मिजाज दिखाया। आमेर 81.41% के साथ आगे रहा, जबकि सांगानेर, मालवीय नगर और सिविल लाइंस पीछे रहे।

विज्ञापन
Who Turned Out in Jaipur’s Strongholds? Amer Leads, CM-Ministers’ Seats Lag Behind
जयपुर निकाय चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जयपुर नगर निगम चुनाव में मतदान ने शहर के अलग-अलग इलाकों का अलग-अलग मूड दिखाया। 150 वार्डों के शाम 6 बजे तक के आंकड़ों के विधानसभा-वार विश्लेषण में आमेर सबसे आगे रहा, जबकि सिविल लाइंस में सबसे कम मतदान दर्ज हुआ। दोनों विधानसभा क्षेत्रों के मतदान प्रतिशत में करीब 25 प्रतिशत अंक का अंतर रहा।

विज्ञापन

आमेर विधानसभा क्षेत्र के तीन वार्डों में कुल 81.41 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां तीनों वार्डों में वोटिंग 79 प्रतिशत से ऊपर रही। वार्ड 150 में सबसे ज्यादा 83.70 प्रतिशत, वार्ड 148 में 81.84 प्रतिशत और वार्ड 149 में 79.97 प्रतिशत मतदान हुआ।

विज्ञापन

इसके उलट सिविल लाइंस विधानसभा क्षेत्र 56.69 प्रतिशत मतदान के साथ सबसे नीचे रहा। यहां कई वार्डों में मतदान 50 प्रतिशत के आसपास या उससे नीचे रहा। वार्ड 100 में महज 46.33 प्रतिशत मतदान हुआ, जो जयपुर के 150 वार्डों में सबसे कम रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढें- राजस्थान में फिर सक्रिय हुआ मानसून: जयपुर-भरतपुर समेत 29 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट; 15 सितंबर तक रहेगा दौर

आदर्श नगर और हवामहल में भी खूब निकले वोटर

आमेर के बाद आदर्श नगर में 69.25 प्रतिशत और हवामहल में 68.06 प्रतिशत मतदान हुआ। आदर्श नगर के वार्ड 117 में 76.73 प्रतिशत, जबकि वार्ड 126 में 75.46 प्रतिशत और वार्ड 128 में 74.73 प्रतिशत मतदान हुआ। हवामहल में भी ज्यादातर वार्डों में मतदान 60 प्रतिशत से ऊपर रहा। वार्ड 146 में 77.08 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि वार्ड 134 में 73.95 प्रतिशत और वार्ड 136 में 73.72 प्रतिशत वोट पड़े।

किशनपोल 67 प्रतिशत के करीब, झोटवाड़ा 64 प्रतिशत

किशनपोल में 66.95 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां वार्ड 113 में 72.91 प्रतिशत और वार्ड 108 में 70.31 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

झोटवाड़ा में 64.26 प्रतिशत वोटिंग हुई। हालांकि यहां वार्डवार बड़ा अंतर नजर आया। वार्ड 25 में 70.31 प्रतिशत और वार्ड 28 में 69.62 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि वार्ड 30 में यह आंकड़ा सिर्फ 56.87 प्रतिशत रहा।

विद्याधर नगर और बगरू भी शहर के औसत से नीचे

विद्याधर नगर में 62.95 प्रतिशत और बगरू में 61.26 प्रतिशत मतदान हुआ। बगरू में वार्ड 61 में 77.39 प्रतिशत और वार्ड 60 में 74.19 प्रतिशत मतदान हुआ, लेकिन वार्ड 66 में यह सिर्फ 46.52 प्रतिशत रहा। विद्याधर नगर में वार्ड 1 सबसे ज्यादा 78.58 प्रतिशत मतदान के साथ आगे रहा, जबकि वार्ड 6 में 52.95 प्रतिशत और वार्ड 16 में 54.07 प्रतिशत मतदान हुआ।

सांगानेर और मालवीय नगर में भी कम उत्साह

सांगानेर में 57.73 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां वार्ड 51 में 75.03 प्रतिशत वोट पड़े, लेकिन वार्ड 42 में सिर्फ 47.80 प्रतिशत मतदान हुआ। इसी तरह वार्ड 41 में 48.87 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई। मालवीय नगर 57.44 प्रतिशत के साथ जयपुर की सबसे कम मतदान वाली विधानसभा सीटों में शामिल रहा। यहां वार्ड 75 में सिर्फ 49.52 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि वार्ड 84 में 63.53 प्रतिशत वोट पड़े।

जयपुर में विधानसभा-वार मतदान

  • आमेर - 81.41%

  • आदर्श नगर - 69.25%

  • हवामहल - 68.06%

  • किशनपोल - 66.95%

  • झोटवाड़ा - 64.26%

  • विद्याधर नगर – 62.95%

  • बगरू - 61.26%

  • सांगानेर - 57.73%

  • मालवीय नगर - 57.44%

  • सिविल लाइंस - 56.69%

क्या कहता है मतदान का यह पैटर्न?

जयपुर के कुल 150 वार्डों में 62.88 प्रतिशत मतदान हुआ, लेकिन विधानसभा क्षेत्रों के आंकड़े बताते हैं कि शहर में वोटिंग का रुझान एक जैसा नहीं था। आमेर में जहां हर तीन में करीब ढाई मतदाता वोट डालने पहुंचे, वहीं सिविल लाइंस में यह अनुपात काफी कम रहा। राजनीतिक तौर पर यह अंतर इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि ज्यादा मतदान का मतलब सीधे तौर पर किसी एक दल के पक्ष में वोट जाना नहीं होता, लेकिन यह जरूर बताता है कि किन इलाकों में मतदाताओं ने चुनाव को लेकर ज्यादा सक्रियता दिखाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed