फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   When Dotasara was asked about Kirodi, he said… there are two types of brothers-in-law

Rajasthan News: किरोड़ी को लेकर डोटासरा से किया सवाल, बोले- साढ़ू दो तरह के होते हैं, वे दूसरे वाले हैं

Thu, 03 Apr 2025 04:43 PM IST
सौरभ भट्ट अमर उजाला, जयपुर
अमर उजाला, जयपुर Published by: सौरभ भट्ट Updated Thu, 03 Apr 2025 04:43 PM IST
सार

कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की चुटकीली टिप्प्णी एक बार फिर चर्चा में है। गुरुवार को दिल्ली जाते-जाते डोटासरा ने किरोड़ी को लेकर फिर बयान दिया।

विज्ञापन
When Dotasara was asked about Kirodi, he said… there are two types of brothers-in-law
मीडिया से बात करते डोटासरा। - फोटो : social media

विस्तार

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा को लेकर एक बार फिर से बयान दिया। गुरुवार को जयपुर से दिल्ली जाते हुए डोटासरा ने मीडिया से बात की। जब उनसे किरोड़ी लाल को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा… साढू दो तरह के होते हैं, वे दूसरे वाले हैं। यह सुनकर आस-पास खड़े लोग हंसने लगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बंधक पुलिसकर्मियों को छुड़ाने गई पुलिस पर ग्रामीणों ने किया हमला, 11 घायल; इलाका छावनी में तब्दील
विज्ञापन


डोटासरा का किरोड़ी को लेकर इस तरह का बयान देना नई बात नहीं है। वे पहले भी किरोड़ी लाल को लेकर कई बार तंज कसते रहे हैं। हाल में हुए विधानसभा सत्र के दौरान भी डोटासरा ने किरोड़ी को अपना साढू बताया था। हालांकि वास्तविक रूप से किरोड़ी और डोटासरा साढू नहीं हैं लेकिन डोटासरा बार-बार उनके लिए इस शब्द का इस्तेमाल करते रहे हैं। इधर किरोड़ी लाल मीणा ने भी डोटासरा के साढू वाले बयान पर कभी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- प्रेमी करता था पत्नी से मोबाइल पर बात...गुस्साए पति ने काटा डाली नाक; पुलिस जांच में जुटी

किरोड़ी लाल एक बार फिर से चर्चाओं में इसलिए हैं क्योंकि बीते 9 महीने वे सरकार से इस्तीफा दिए जाने की बात हर मंज पर कहते रहे। लेकिन अब किरोड़ी कह रहे हैं कि वे अपने विभाग का काम संभालेंगे। उन्होंने हाल में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में यह बयान दिया था कि उपर से उन्हें निर्देश मिले हैं कि उन्हें अपने विभाग का काम संभालना है। उन्होंने यह भी कहा कि वे अपने विभाग में ऐसा काम करेंगे कि जैसा पहले किसी ने नहीं किया और आगे भी कोई नहीं करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed