Rajasthan Rain Alert :जयपुर समेत 13 जिलों में आज आंधी और बारिश , IMD ने जारी की चेतावनी
Rajasthan Rain Alert :राजस्थान में मौसम में बदलाव के संकेत हैं। कई जिलों में तेज हवा, बादल, हल्की बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। वहीं पिछले दिनों अधिकतम तापमान 30 से 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। बाड़मेर सबसे गर्म रहा। मौसम विभाग ने 13 जिलों में अलर्ट जारी किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Rajasthan Rain Alert :राजस्थान के मौसम में आज से बदलाव के संकेत हैं। मौसम विभाग के अनुसार दोपहर बाद बीकानेर, जयपुर, अजमेर और जोधपुर संभाग के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टि हो सकती है। प्रदेश के 13 जिलों में आज अलर्ट जारी किया गया है। मंगलवार सुबह से ही जयपुर समेत कई क्षेत्रों में तेज हवा और घने बादल देखे गए। पिछले 24 घंटे में राज्यभर में मौसम साफ रहा और दिन में तेज धूप के कारण तापमान 30 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज हुआ। बाड़मेर में अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सबसे ज्यादा रहा।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 17 और 18 फरवरी को मौसम का असर ज्यादा देखने को मिलेगा। बीकानेर, जयपुर, अजमेर, कोटा, उदयपुर और भरतपुर संभाग के कई जिलों में हल्की बारिश, तेज हवाएं और ओले गिरने की संभावना है। 18 फरवरी को प्रदेश के 25 जिलों में इस बदले मौसम का व्यापक असर दिखाई दे सकता है।
प्रदेश में गर्मी का असर लगातार बढ़ रहा है। बीते 24 घंटों में प्रदेश के अधिकतम व न्यूनतम तापमान की बात करें तो 16 फरवरी को प्रदेश के अधिकांश शहरों में दिन का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज किया गया। बाड़मेर सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री दर्ज हुआ, जबकि बीकानेर 33.8, जोधपुर 33.1, चित्तौड़गढ़ 33, पाली 33.3 और जैसलमेर में 32.5 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। जयपुर में अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 15.3 डिग्री दर्ज हुआ, जबकि अजमेर में 30.7, अलवर में 31.8, भीलवाड़ा में 31.2, सीकर में 30.5 और कोटा में 31.1 डिग्री तापमान रहा। नागौर में 31.7, दौसा में 31.7, करौली में 31.3 और उदयपुर में 31.1 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया।
पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान के कई शहरों में न्यूनतम तापमान भी 10 से 16 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा, जिससे सुबह-शाम की ठंड में कमी देखी गई। फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री, अलवर में 7.4 और सिरोही में 9.9 डिग्री दर्ज हुआ। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी के साथ मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा।
यह भी पढ़े- भिवाड़ी फैक्टरी धमाके में अधिकतर मृतक बिहार निवासी: चार गंभीर घायल दिल्ली रेफर; मैनेजर हिरासत में, खुला यह राज