{"_id":"648dedf9d791422440072394","slug":"uproar-over-molestation-of-girl-students-in-rajasthan-university-2023-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur: राजस्थान विवि में तोड़फोड़, छात्राओं से अश्लील हरकत के चलते NSUI और ABVP आमने सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur: राजस्थान विवि में तोड़फोड़, छात्राओं से अश्लील हरकत के चलते NSUI और ABVP आमने सामने
Sun, 18 Jun 2023 01:14 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sun, 18 Jun 2023 01:14 AM IST
सार
जयपुर राजस्थान विश्वविद्यालय में NSUI और ABVP के कार्यकर्ताओं के झगड़े में चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
तोड़फोड़ करते युवक
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान यूनिवर्सिटी में एडमिशन प्रक्रिया साथ हंगामे का सिलसिला शुरू हो गया है। शनिवार को यूनिवर्सिटी कैंपस में डीन स्टूडेंट वेलफेयर ऑफिस के बाहर छात्रों ने खूब उपद्रव किया। एनएसयूआई के राहुल मेहला की गाड़ियों में तोड़फोड़ की। इस दौरान चार छात्रों को चोटें भी आई हैं। इसके बाद नाराज छात्रों ने कुलपति सचिवालय में धरना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
शनिवार दोपहर 12:30 एनएसयूआई के कार्यकर्ता छात्र संघ महासचिव अरविंद के कार्यालय के बाहर खड़े थे। वहां मौजूद दो छात्रा आपस में लड़ने लगीं। कुछ ही देर बाद छात्र नेता हेमंत पुजारी की गाड़ी में बैठकर कुछ छात्र मौके पर पहुंचे। इन छात्रों ने राहुल मेहला के समर्थकों के साथ मारपीट शुरू कर दी। गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए। इस पूरे घटनाक्रम में दो छात्राएं और एक छात्र भी गंभीर रूप से घायल हो गए। कारों के शीशे तोड़ दिए गए।
विज्ञापन
इस पूरे घटनाक्रम के बाद दोपहर लगभग 1:30 बजे एनएसयूआई के कार्यकर्ता कुलपति सचिवालय पहुंचे। आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर धरना शुरू कर दिया। छात्र नेता राहुल मेहला ने बताया कि आज हम स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं की बैठक में मौजूद थे। तभी सूचना मिली कि डीएसडब्ल्यू ऑफिस के बाहर खड़ी गाड़ियों के साथ छात्र संघ महासचिव अरविंद जाजड़ा के समर्थकों ने तोड़फोड़ की है। मौके पर हमारे पहुंचने से पहले ही अरविंद के समर्थक फरार हो गए।
विज्ञापन
छात्राओं ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप
मौके पर मौजूद छात्राओं ने बताया कि उनके साथ अरविंद के समर्थकों ने छेड़छाड़ की। साथ ही यूनिवर्सिटी के दो छात्रों के साथ मारपीट भी की है। ऐसे में जब तक यूनिवर्सिटी प्रशासन आरोपी छात्रों को गिरफ्तार नहीं करती हम कुलपति सचिवालय में ही अपना धरना जारी रखेंगे।