फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Uproar over molestation of girl students in Rajasthan University

Jaipur: राजस्थान विवि में तोड़फोड़, छात्राओं से अश्लील हरकत के चलते NSUI और ABVP आमने सामने

Sun, 18 Jun 2023 01:14 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 18 Jun 2023 01:14 AM IST
सार

जयपुर राजस्थान विश्वविद्यालय में NSUI और ABVP के कार्यकर्ताओं के झगड़े में चार लोग घायल हो गए। 

विज्ञापन
Uproar over molestation of girl students in Rajasthan University
तोड़फोड़ करते युवक - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

राजस्थान यूनिवर्सिटी में एडमिशन प्रक्रिया साथ हंगामे का सिलसिला शुरू हो गया है। शनिवार को यूनिवर्सिटी कैंपस में डीन स्टूडेंट वेलफेयर ऑफिस के बाहर छात्रों ने खूब उपद्रव किया। एनएसयूआई के राहुल मेहला की गाड़ियों में तोड़फोड़ की। इस दौरान चार छात्रों को चोटें भी आई हैं। इसके बाद नाराज छात्रों ने कुलपति सचिवालय में धरना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


शनिवार दोपहर 12:30 एनएसयूआई के कार्यकर्ता छात्र संघ महासचिव अरविंद के कार्यालय के बाहर खड़े थे। वहां मौजूद दो छात्रा आपस में लड़ने लगीं। कुछ ही देर बाद छात्र नेता हेमंत पुजारी की गाड़ी में बैठकर कुछ छात्र मौके पर पहुंचे। इन छात्रों ने राहुल मेहला के समर्थकों के साथ मारपीट शुरू कर दी। गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए। इस पूरे घटनाक्रम में दो छात्राएं और एक छात्र भी गंभीर रूप से घायल हो गए। कारों के शीशे तोड़ दिए गए। 
विज्ञापन


इस पूरे घटनाक्रम के बाद दोपहर लगभग 1:30 बजे एनएसयूआई के कार्यकर्ता कुलपति सचिवालय पहुंचे। आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर धरना शुरू कर दिया। छात्र नेता राहुल मेहला ने बताया कि आज हम स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं की बैठक में मौजूद थे। तभी सूचना मिली कि डीएसडब्ल्यू ऑफिस के बाहर खड़ी गाड़ियों के साथ छात्र संघ महासचिव अरविंद जाजड़ा के समर्थकों ने तोड़फोड़ की है। मौके पर हमारे पहुंचने से पहले ही अरविंद के समर्थक फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्राओं ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप
मौके पर मौजूद छात्राओं ने बताया कि उनके साथ अरविंद के समर्थकों ने छेड़छाड़ की। साथ ही यूनिवर्सिटी के दो छात्रों के साथ मारपीट भी की है। ऐसे में जब तक यूनिवर्सिटी प्रशासन आरोपी छात्रों को गिरफ्तार नहीं करती हम कुलपति सचिवालय में ही अपना धरना जारी रखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed