फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Tragic Incident in Jaipur: Two Minor Brothers Found Dead Inside Car, Family Alleges Murder

Jaipur child death incident: जयपुर में दर्दनाक हादसा: घर से गायब हुए बच्चों की मौत, देर रात गाड़ी में मिली लाश

Wed, 20 Aug 2025 08:06 AM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: सौरभ भट्ट Updated Wed, 20 Aug 2025 08:06 AM IST
सार

जयपुर के गलता गेट थाना क्षेत्र में दर्दनाक हादसा, दो मासूम भाई कार में मृत मिले। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई। पुलिस जांच जारी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार।

विज्ञापन
Tragic Incident in Jaipur: Two Minor Brothers Found Dead Inside Car, Family Alleges Murder
2 बच्चों की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी जयपुर के गलता गेट थाना क्षेत्र में मंगलवार रात को एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां एक परिवार के दो मासूम भाइयों की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार दोनों बच्चे  कल शाम को घर से खेलते हुए निकले थे और देर रात उनका शव एक गाड़ी के अंदर मिला। मृतकों की पहचान 7 वर्षीय एहसान और 5 वर्षीय अनस के रूप में हुई है। दोनों सगे भाई थे। परिजनों के अनुसार, बच्चे मंगलवार शाम से ही लापता थे और काफी तलाश के बाद देर रात एक बंद कार में उनका शव मिला।

विज्ञापन

दम घुटने से मौत की आशंका, परिजन बोले- हुई है हत्या

पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि दोनों बच्चे खेलते-खेलते गाड़ी में घुस गए और फिर बाहर नहीं निकल पाए। गाड़ी के अंदर गर्मी और बंद हवा के कारण दम घुटने से उनकी मौत हो गई । हालांकि बच्चों के परिजनों ने घटना को हादसा मानने से इनकार करते हुए हत्या की आशंका जताई है। वहीं स्थानीय निवासी एडवोकेट रशीद खान ने बताया कि ये बच्चे कल शाम 4 बजे से ही नागतलाई स्थित घर से लापता थे। शाम को घर नहीं लौटने पर इनकी तलाश शुरू हुई तो एक गाड़ी में ये बेसुध हालत में मिले। इसके बाद इन्हें पुलिस की सहायता से एसएमएस अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर्स ने इन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Rajasthan: IAS चयन में दलित, पिछड़े और आदिवासी वर्ग की अनदेखी पर जूली ने किए सवाल, राज्य सरकार पर निशाना साधा

विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टमार्टम के लिए शव मोर्चरी में रखवाए गए
पुलिस ने दोनों बच्चों के शव सवाई मानसिंह अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए हैं। बुधवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आसपास के CCTV फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।


जांच के आदेश, हर पहलू पर नजर
एसीपी हरिशंकर शर्मा ने बताया कि, "फिलहाल मामला संदिग्ध है। शुरुआती तौर पर यह हादसा प्रतीत हो रहा है, लेकिन परिजनों के आरोपों को गंभीरता से लेते हुए जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।"
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed