फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Traffic Diversion in Jaipur for Diwali 2025: No-Entry Zones in Walled City from Oct 17 to 21

Jaipur Diwali : दीपावली पर बदली ट्रैफिक व्यवस्था, 17 से 21 अक्टूबर तक परकोटे में नो-एंट्री और डायवर्जन लागू

Fri, 17 Oct 2025 10:36 AM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: सौरभ भट्ट Updated Fri, 17 Oct 2025 10:36 AM IST
सार

दीपावली 2025 पर जयपुर के परकोटा क्षेत्र में ट्रैफिक व्यवस्था बदली गई है। 17 से 21 अक्टूबर तक मुख्य बाजारों में ई-रिक्शा, बसें और मालवाहक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। पार्किंग के लिए विशेष स्थान तय किए गए हैं।

विज्ञापन
Traffic Diversion in Jaipur for Diwali 2025: No-Entry Zones in Walled City from Oct 17 to 21
ट्रैफिक डायवर्जन। - फोटो : amar ujala

विस्तार

इस दीपावली के अवसर पर अगर आप परकोटे में शॉपिंग करने या घूमने जा रहे हैं तो यह खबर आपके काम की है। दीपावली पर्व को लेकर जयपुर शहर की यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। 17 से 21 अक्टूबर 2025 तक धनतेरस से गोवर्धन पूजा तक शहर के परकोटा क्षेत्र में भारी ट्रैफिक को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने नो-एंट्री और डायवर्जन प्लान लागू किया है। मेन बाजारों में सजावट और बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए डीसीपी ट्रैफिक सुमित मेहरा ने ट्रैफिक संचालन को सुगम बनाने के लिए यह व्यवस्था लागू करने की जानकारी दी।

विज्ञापन

इन रास्तों पर रहेगी ई-रिक्शा और बसों की नो-एंट्री

  • 17 से 21 अक्टूबर तक सुबह 11 बजे से रात 12 बजे तक परकोटे के सभी प्रमुख बाजारों जैसे किशनपोल, चांदपोल, गणगौरी, त्रिपोलिया, चौड़ा रास्ता, जौहरी, हवामहल, नेहरू और बापू बाजार में ई-रिक्शा का संचालन प्रतिबंधित रहेगा।

    विज्ञापन
  • इसी अवधि में सिटी और मिनी बसों को संजय सर्किल, अजमेरी गेट, सांगानेरी गेट, घाट गेट, गलता गेट, धोबी घाट और रामगढ़ मोड़ से परकोटे में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। इन्हें डायवर्ट कर वैकल्पिक मार्गों से चलाया जाएगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

मालवाहक वाहनों पर पूरी तरह रोक

  • साइकिल ट्रॉली, ठेले, बैलगाड़ी, व लंबे पाइप या सरिया लेकर चलने वाले वाहनों का परकोटा, संसार चंद्र रोड, एमआई रोड, अशोका मार्ग, यादगार तिराहा से रामबाग चौराहा और एमडी रोड में प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

पार्किंग व्यवस्था और निर्देश

  • धनतेरस पर खरीदारी के लिए आने वाले स्थानीय व विदेशी पर्यटकों के वाहनों की पार्किंग रामनिवास बाग की भूमिगत पार्किंग और चौगान स्टेडियम परिसर में की जाएगी।

  • जौहरी बाजार, हवामहल बाजार, रामगंज, त्रिपोलिया, चौड़ा रास्ता, किशनपोल, गणगौरी और चांदपोल बाजार के मुख्य मार्गों पर वाहनों की पार्किंग निषेध रहेगी।

ट्रैफिक पुलिस की अपील

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे अपने वाहनों को मुख्य सड़कों पर पार्क न करें और केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें, ताकि बाजार क्षेत्र में ट्रैफिक व्यवस्था बनी रहे और लोगों को असुविधा न हो।

यह भी पढें-  Diwali Puja Time: दिवाली कब मनाएं? 20 या 21 अक्टूबर! जानिए गोवर्धन पूजा तक क्या रहेंगे मुहूर्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed