{"_id":"64a28b0733567dad120130b8","slug":"three-day-guru-purnima-festival-begins-at-jaipur-s-shri-galta-peeth-2023-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur: श्री गलता पीठ में तीन दिवसीय गुरु पूर्णिमा महोत्सव शुरू, गुरु चरण वंदन के लिए पहुंचे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur: श्री गलता पीठ में तीन दिवसीय गुरु पूर्णिमा महोत्सव शुरू, गुरु चरण वंदन के लिए पहुंचे श्रद्धालु
Mon, 03 Jul 2023 02:17 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Mon, 03 Jul 2023 02:17 PM IST
सार
जयपुर में उत्तर भारत की प्रमुख श्री वैष्णव पीठ उत्तर तोदाद्रि श्री गलता जी धाम में तीन दिवसीय गुरु पूर्णिमा महोत्सव तीन जुलाई से पांच जुलाई तक मनाया जा रहा है।
विज्ञापन
अवधेशाचार्य जी महाराज से आशीर्वाद लेते भक्त।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जयपुर में उत्तर भारत की प्रमुख श्री वैष्णव पीठ उत्तर तोदाद्रि श्री गलता जी धाम के पीठाधीश्वर स्वामी अवधेशाचार्य जी महाराज के सान्निध्य में तीन दिवसीय गुरु पूर्णिमा महोत्सव सोमवार से शुरू हो गया है। बड़ी संख्या में शिष्य गलता जी में पहुंच रहे हैं और गुरु की चरण वंदना कर आशीर्वाद ले रहे हैं। श्री गलता जी पीठ में तीन दिवसीय गुरु पूर्णिमा महोत्सव तीन जुलाई से पांच जुलाई तक मनाया जा रहा है।
युवराज स्वामी राघवेन्द्र ने बताया कि गुरु पूर्णिमा के दिन आज सुबह स्वामी अवधेशाचार्य जी महाराज द्वारा गालव ऋषि, रामानुजाचार्य जी, पयोहारी जी, कील्ह जी से लेकर रामोदाराचार्य जी तक समस्त पूर्ववर्ती आचार्यों का पूजन किया। इसके बाद सुबह सात बजे से नए शिष्यों ने स्वामी अवधेशाचार्य महाराज से पंचसंस्कारित होकर दीक्षा ग्रहण की। पुराने शिष्यों ने स्वामी जी के श्री चरणों का पूजन कर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर स्वामी जी ने शिष्यों को कंठी भी धारण करवाई।
स्वामी अवधेशाचार्य महाराज गलता ठिकाने के छोटी चोपड़ स्थित रूप चतुर्भुज मंदिर में शाम सात बजे से रात तक शिष्यों द्वारा पूजन के लिए उपस्थित रहेंगे। चार जुलाई को भी महाराज भेंट करेंगे। बुधवार पांच जुलाई को तीन दिवसीय गुरु पूर्णिमा महोत्सव का विशाल संत भंडारे के साथ समापन किया जाएगा।