फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Sundar Gurjar of Rajasthan created history in Paris Paralympics

Paralympic: राजस्थान के सुंदर गुर्जर ने पेरिस पैरालंपिक में रचा इतिहास, 64. 96 मीटर भाला फेंक कर जीता कांस्य

Wed, 04 Sep 2024 11:25 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 04 Sep 2024 11:25 AM IST
सार

Paralympic: पेरिस पैरालंपिक में राजस्थान के खाते में एक और पदक जुड़ गया। राजस्थान के सुंदर गुर्जर ने 64.96 मीटर भाला फेंक कर पेरिस पैरालंपिक में कांस्य पदक जीत लिया है। सीएम भजनलाल शर्मा ने अपने एक्स अकाउंट पर उन्हें बधाई दी।

विज्ञापन
Sundar Gurjar of Rajasthan created history in Paris Paralympics
सुंदर गुर्जर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के सुंदर गुर्जर ने पेरिस पैरालंपिक में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। उन्होंने भाला फेंक प्रतियोगिता में 64.96 मीटर का थ्रो कर कांस्य पदक जीत लिया है।  मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सुंदर गुर्जर को बधाई देते हुए अपने सोशल मीडिया 'X' पर लिखा, "राजस्थान के करौली जिले के प्रतिभाशाली एथलीट सुंदर गुर्जर ने पेरिस पैरालंपिक में भाला फेंक प्रतियोगिता की F46 श्रेणी में कांस्य पदक प्राप्त कर न केवल देश का अपितु संपूर्ण राजस्थान का मान बढ़ाया है, जिसके लिए आपको बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं। यह ऐतिहासिक उपलब्धि आपके अथक परिश्रम एवं असाधारण खेल कौशल का परिणाम है। यह जीत प्रदेश और देश के असंख्य खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। भारत माता की जय।" 

विज्ञापन

विज्ञापन


बायां हाथ खोकर आत्महत्या के बारे में सोच रहे थे सुंदर  
सुंदर सिंह गुर्जर राजस्थान के करौली जिले के रहने वाले हैं। उन्होंने एक हादसे में अपना बायां हाथ खो दिया इसके बाद उन्होंने आत्म हत्या के बारे में सोचा। फिर पैरा स्पोर्ट्स से जीवन का नया उद्देया मिला गया. सुंदर के नाम 68.60 मीटर भाला फेंकने का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी दर्ज है। सुंदर एशियाई पैरा खेलों में गोल्ड जीता है। उत्तर प्रदेश के पैरा एथलीट अजीत सिंह ने पैरालंपिक में पुरुष भाला फेंक एफ-46 वर्ग स्पर्धा में रजत पदक जीता। भाला फेंक F46 फाइनल में अजीत सिंह ने 65.62 मीटर के व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ थ्रो किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed