{"_id":"6884af42744f27478d0d8a01","slug":"sirohi-transport-inspector-acb-raid-201-percent-more-property-2025-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: सुजानाराम चौधरी के 6 ठिकानों पर ACB का छापा, करोड़ों की अवैध संपत्ति का खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: सुजानाराम चौधरी के 6 ठिकानों पर ACB का छापा, करोड़ों की अवैध संपत्ति का खुलासा
Sat, 26 Jul 2025 04:05 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Sat, 26 Jul 2025 04:05 PM IST
सार
राजस्थान के सिरोही में पदस्थापित परिवहन निरीक्षक सुजानाराम चौधरी के खिलाफ ACB ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। जांच में सामने आया कि अधिकारी ने अपनी वैध आय से 201% अधिक करीब 2.5 करोड़ रुपये की संपत्ति अर्जित की है।
विज्ञापन
परिवहन निरीक्षक के खिलाफ ACB की बड़ी कार्रवाई
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की पाली द्वितीय इकाई ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए सिरोही जिला परिवहन कार्यालय में पदस्थापित परिवहन निरीक्षक सुजानाराम चौधरी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में छापेमारी की। आरोपी अधिकारी के खिलाफ यह कार्रवाई ACB के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खींव सिंह के नेतृत्व में की गई। जांच के दौरान यह सामने आया कि सुजानाराम चौधरी ने राजकीय सेवा में नियुक्त होने के बाद से अब तक करीब 2.50 करोड़ रुपये की आय से अधिक संपत्ति अर्जित की, जो उनकी वैध आय से करीब 201 प्रतिशत अधिक है।
चौंकाने वाली संपत्तियां और लेन देन
सूत्रों और गोपनीय जांच के अनुसार, सुजानाराम चौधरी ने भीनमाल, माउंट आबू, जालोर और जोधपुर जैसे स्थानों पर करीब 15 मकान, दुकानें और भूखंड खरीदे हैं, जिनका बाज़ार मूल्य लगभग 3.35 करोड़ रुपये आंका गया है। इसके अलावा, आरोपी और उसके परिजनों के 7 बैंक खातों में करोड़ों रुपये का लेनदेन सामने आया है। वर्तमान में इन खातों में करीब 12 लाख रुपये का बैलेंस पाया गया है।
ये भी पढ़ें: स्कूल हादसे पर बोले कुमावत- हर जिले में होगा पुराने भवनों का सर्वे, नाकारा इमारतें होंगी ध्वस्त
विज्ञापन
6 ठिकानों पर एक साथ सर्च ऑपरेशन
ACB टीम ने शुक्रवार को आरोपी के जालोर, सिरोही और जोधपुर स्थित 6 ठिकानों पर एक साथ सर्च ऑपरेशन चलाया। छापेमारी किए गए स्थानों की सूची इस प्रकार है:

- ग्राम कुशालपुरा, तहसील भीनमाल, जिला जालोर
- मकान संख्या 267 C, खसरा नं. 341, पाल आशापूर्णा सिटी, जोधपुर
- मकान संख्या 12/46 B, चौपासनी हाउसिंग बोर्ड योजना, जोधपुर
- दुकान भूखण्ड संख्या 19, मसूरिया सेक्शन 04, सेक्टर B, शास्त्रीनगर, जोधपुर
- मकान संख्या 36, अड्डा लकड़ा योजना, माउंट आबू, सिरोही
- जिला परिवहन कार्यालय, सिरोही