फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   SI Recruitment Exam Case: ₹50,000 Bounty Constable in Custody, 111 Accused Arrested So Far, SOG Action Ongoing

SI भर्ती परीक्षा मामला : 50 हजार का इनामी कांस्टेबल हिरासत में, अब तक 111 आरोपी पकड़े, SOG की कार्रवाई जारी

Fri, 04 Jul 2025 11:05 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Fri, 04 Jul 2025 11:05 AM IST
सार

एसआई भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में लंबे समय से फरार आरएसी कांस्टेबल को एसओजी ने गिरफ्तार कर लिया है। इस प्रकरण मे अब तक कुल 111 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं और आगे और भी गिरफ्तारियां संभव हैं।

विज्ञापन
SI Recruitment Exam Case: ₹50,000 Bounty Constable in Custody, 111 Accused Arrested So Far, SOG Action Ongoing
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान पुलिस उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा 2021 से जुड़े बड़े फर्जीवाड़े में फरार चल रहे निलंबित आरएसी कांस्टेबल को स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। एटीएस और एसओजी के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक वी.के. सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी शिव सिंह (43), निवासी सीकर आरएसी का निलंबित कांस्टेबल है, जो एसआई भर्ती परीक्षा 2021 के एक दर्ज प्रकरण में वांछित था।
विज्ञापन


जांच में सामने आया कि आरोपी शिव सिंह ने परीक्षा से पूर्व सह आरोपी संदीप कुमार लाटा से दो अभ्यर्थियों सुरेंद्र कुमार बगड़िया और रविंद्र सिंह को लीक प्रश्न पत्र दिलवाने के लिए भारी रकम में सौदा किया था। इस सौदे के तहत संदीप कुमार लाटा ने शिव सिंह से धनराशि प्राप्त की और रविंद्र सिंह के माध्यम से प्रश्न पत्र शिव सिंह को उपलब्ध कराए। इसके बाद शिव सिंह ने वही प्रश्न पत्र सुरेंद्र कुमार बगड़िया को परीक्षा से पहले पहुंचा दिए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Chittorgarh News: छह चरण में सांवलिया सेठ के भंडार की गणना पूरी, 29 करोड़ रुपये और सोने-चांदी का चढ़ावा आया
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही आरोपी संदीप कुमार लाटा ने परीक्षा से पहले अपने उदयपुर स्थित आवास पर रविंद्र सिंह को प्रश्न-उत्तर याद करवाए, जिसके बाद सुरेंद्र कुमार बगड़िया का चयन एसआई प्रशिक्षु के पद पर मेरिट क्रमांक 3 पर हुआ। शिव सिंह के विरुद्ध आरोप प्रमाणित पाए जाने पर उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए गए। एसओजी द्वारा उसकी सूचना देने वाले को 50 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की गई थी। कई महीनों की तलाश के बाद आखिरकार एसओजी ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इस प्रकरण में अब तक कुल 111 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। एसओजी की जांच जारी है। मामले में और भी गिरफ्तारियां संभव हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed