{"_id":"68245f1a668574e5120bf46c","slug":"sachin-pilot-said-in-jaipur-that-we-are-proud-of-colonel-qureshi-and-wing-commander-vyomika-2025-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: 'कर्नल कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका पर हमें गर्व, पाकिस्तान पर भरोसा नहीं'...जयपुर में बोले पायलट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: 'कर्नल कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका पर हमें गर्व, पाकिस्तान पर भरोसा नहीं'...जयपुर में बोले पायलट
Wed, 14 May 2025 02:45 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Wed, 14 May 2025 02:45 PM IST
सार
Rajasthan: सचिन पायलट ने कहा कि सेना ने संयम और साहस के साथ एयरस्ट्राइक की, जिससे किसी आम नागरिक को नुकसान नहीं पहुंचा। भारत की सेना ने फिर से अपना पराक्रम दिखाया है और पूरा देश उनके साथ खड़ा है।
विज्ञापन
सचिन पायलट
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जयपुर में मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने सेना के दो वीर अफसरों कर्नल कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि हमारे दोनों बहादुर योद्धाओं ने हाल ही में जिस कुशलता और स्पष्टता से ऑपरेशन की जानकारी देश को दी, उस पर हर भारतीय को गर्व है। पायलट ने मध्यप्रदेश के एक मंत्री द्वारा की गई विवादास्पद टिप्पणी की आलोचना करते हुए कहा कि ऐसी बयानबाजी शर्मनाक है और ऐसे व्यक्ति को मंत्री पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को इसपर माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कर्नल कुरैशी की तीसरी पीढ़ी सेना में सेवा दे रही है और उनके प्रति किसी भी प्रकार का अनादर पूरी तरह अस्वीकार्य है।
ट्रंप के बयान पर भी जताई नाराजगी
पायलट ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा सऊदी अरब में सीजफायर पर दिए गए बयान पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि ट्रंप बार-बार व्यापार और शांति की बात कर रहे हैं, लेकिन उन्होंने आतंकवाद पर एक शब्द नहीं कहा। पाकिस्तान जो लगातार आतंक को पाल रहा है, उसपर कोई प्रतिक्रिया नहीं देना चिंताजनक है। भारत की तुलना कभी पाकिस्तान से नहीं हो सकती, ये हमारी गरिमा के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि कश्मीर मुद्दे को ट्रंप द्वारा उठाना गलत है और केंद्र सरकार को इन सवालों का जवाब देना चाहिए।
पढ़ें: एसडीआरएफ ने मथुरादास माथुर अस्पताल में दिया आपात स्थिति से निपटने का प्रशिक्षण, जानें
विज्ञापन
POK पर फिर से प्रस्ताव लाने की मांग
सचिन पायलट ने संसद में 1994 में पारित प्रस्ताव को दोबारा पारित करने की मांग की, जिसमें कहा गया था कि POK भारत का अभिन्न हिस्सा है। उन्होंने सरकार से विशेष सत्र बुलाकर इसपर चर्चा की मांग की और कहा कि पूरा देश आतंकवाद को खत्म करने के लिए एकजुट है। अब और आतंकी हमले बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। उन्होंने सीजफायर को अप्रत्याशित बताते हुए कहा कि इसके तुरंत बाद पाकिस्तान द्वारा गोलीबारी की गई, जिससे साफ है कि उसपर भरोसा नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि क्या IMF से मिले लोन का दुरुपयोग कर पाकिस्तान फिर से आतंक को बढ़ावा नहीं देगा?
सेना के साहस को किया सलाम
पायलट ने कहा कि सेना ने संयम और साहस के साथ एयरस्ट्राइक की, जिससे किसी आम नागरिक को नुकसान नहीं पहुंचा। भारत की सेना ने फिर से अपना पराक्रम दिखाया है और पूरा देश उनके साथ खड़ा है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन