Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Jodhpur News: SDRF gave training to deal with emergency in Mathuradas Mathur Hospital

Jodhpur News: एसडीआरएफ ने मथुरादास माथुर अस्पताल में दिया आपात स्थिति से निपटने का प्रशिक्षण, जानें

Wed, 14 May 2025 02:34 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 14 May 2025 02:34 PM IST
सार

Jodhpur: एसडीआरएफ की टीम ने व्यावहारिक प्रदर्शन के माध्यम से स्टाफ को यह सिखाया कि संकट की घड़ी में बिना घबराए, शांतिपूर्वक किस प्रकार स्थिति को नियंत्रित किया जाए और मरीजों को सुरक्षित स्थानों पर कैसे पहुंचाया जाए।

विज्ञापन
Jodhpur News: SDRF gave training to deal with emergency in Mathuradas Mathur Hospital
आपदा प्रबंधन को लेकर जागरूकता की तैयारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद देशभर में सुरक्षा एजेंसियों, अग्निशमन विभाग, चिकित्सा विभाग, पुलिस प्रशासन और अन्य सरकारी इकाइयों को सतर्क किया गया है। सभी राज्यों और जिलों में आपदा प्रबंधन को लेकर जागरूकता और तैयारी के तहत प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


इसी क्रम में मंगलवार को जोधपुर के सबसे बड़े अस्पताल, मथुरादास माथुर अस्पताल (एमडीएम) में राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की टीम पहुंची और अस्पताल के नर्सिंग स्टाफ, डॉक्टरों व अन्य कर्मचारियों को आपात स्थिति से निपटने का प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन


इस संयुक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में एसडीआरएफ की टीम ने यह बताया कि यदि अस्पताल में आपदा जैसी कोई स्थिति उत्पन्न होती है, जैसे बम धमाका, आतंकी हमला या आगजनी तो मरीजों की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित की जाए। प्रशिक्षण के दौरान अस्पताल के अधीक्षक डॉ. विकास राजपुरोहित समेत अस्पताल प्रशासन की पूरी टीम मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीआरएफ की टीम ने व्यावहारिक प्रदर्शन के माध्यम से स्टाफ को यह सिखाया कि संकट की घड़ी में बिना घबराए, शांतिपूर्वक किस प्रकार स्थिति को नियंत्रित किया जाए और मरीजों को सुरक्षित स्थानों पर कैसे पहुंचाया जाए। टीम ने यह भी स्पष्ट किया कि अफरा-तफरी और भगदड़ से हालात और बिगड़ सकते हैं, इसलिए ऐसे समय में शांति बनाए रखना सबसे ज़रूरी होता है।


पढ़ें: संत कंवर राम स्कूल के पास गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का हुआ नुकसान    

प्रशिक्षण के दौरान न केवल अस्पताल का स्टाफ बल्कि वहां मौजूद मरीजों के परिजनों ने भी रुचि दिखाई और यह जाना कि ऐसे हालात में उन्हें क्या करना चाहिए। एसडीआरएफ की टीम ने सभी को जागरूक करते हुए कहा कि आपदा के समय यदि हर व्यक्ति सहयोग करे तो जान-माल का नुकसान काफी हद तक टाला जा सकता है। कश्मीर के पहलगाम में हुए हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है और इसी वजह से देशभर के ज़िलों में इस तरह के आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण आयोजित किए जा रहे हैं ताकि किसी भी स्थिति का डटकर और संगठित रूप से सामना किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed