{"_id":"6ab1142ff53f15be3c0480ee","slug":"rpsc-si-re-exam-answer-key-objection-september-2026-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान एसआई री एग्जाम: पुनःपरीक्षा की उत्तर कुंजी जारी, 23 सितंबर तक अभ्यर्थी दर्ज करा सकेंगे आपत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान एसआई री एग्जाम: पुनःपरीक्षा की उत्तर कुंजी जारी, 23 सितंबर तक अभ्यर्थी दर्ज करा सकेंगे आपत्ति
Mon, 21 Sep 2026 04:57 PM IST
प्रतीक पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रतीक पांडेय
Updated Mon, 21 Sep 2026 04:57 PM IST
सार
राजस्थान लोक सेवा आयोग ने एसआई पुनःपरीक्षा की मॉडल उत्तर कुंजी जारी कर दी है। अभ्यर्थी 21 से 23 सितंबर की रात 12 बजे तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। प्रत्येक प्रश्न पर आपत्ति के लिए 100 रुपये शुल्क और दावे के समर्थन में प्रमाण देना अनिवार्य है।
विज्ञापन
राजस्थान लोक सेवा आयोग
विस्तार
राजस्थान लोक सेवा आयोग ने राजस्थान पुलिस उपनिरीक्षक (एसआई) की दोबारा ली गई परीक्षा की मॉडल उत्तर कुंजी जारी कर दी है। पुनः परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी आयोग के आधिकारिक भर्ती पोर्टल पर जाकर सामान्य हिंदी तथा सामान्य ज्ञान और सामान्य विज्ञान के प्रश्नपत्रों की उत्तर कुंजी देख सकते हैं। यदि किसी अभ्यर्थी को आयोग द्वारा जारी उत्तर कुंजी के किसी प्रश्न अथवा उत्तर के विकल्प पर कोई आपत्ति है, तो वह आयोग के नियमानुसार अपनी ऑनलाइन चुनौती दर्ज करवा सकता है। उत्तर कुंजी अभ्यर्थियों को उनके संभावित अंकों की गणना करने और अपने प्रदर्शन का सही आकलन करने में सहायता करती है।
23 सितंबर रात 12 बजे तक मौका
आयोग के नियमानुसार अभ्यर्थी 21 सितंबर से 23 सितंबर को रात 12 बजे तक अपनी आपत्तियां ऑनलाइन प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के बाद आपत्ति दर्ज करने का लिंक स्वतः ही बंद हो जाएगा। आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि आपत्तियां केवल आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध उत्तर कुंजी के क्रम के अनुसार ही स्वीकार की जाएंगी। अभ्यर्थियों को केवल निर्धारित क्रम में ही अपनी आपत्तियां दर्ज करनी होंगी।
हर सवाल पर 100 रुपये शुल्क
प्रत्येक प्रश्न पर अपनी चुनौती दर्ज कराने के लिए अभ्यर्थियों को 100 रुपये का आपत्ति शुल्क देना होगा। अभ्यर्थी राजस्थान एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन करने के बाद भर्ती पोर्टल विकल्प का चयन करके प्रश्न आपत्ति लिंक के माध्यम से अपनी आपत्ति दर्ज करवा सकते हैं। शुल्क का भुगतान अभ्यर्थी ई-मित्र कियोस्क या ऑनलाइन पेमेंट गेटवे के जरिये कर सकते हैं। शुल्क का भुगतान न करने पर संबंधित आपत्ति को स्वीकार नहीं किया जाएगा। आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि जमा किया गया शुल्क किसी भी स्थिति में वापस नहीं होगा।
विज्ञापन
आपत्ति के साथ देना होगा प्रमाण
अभ्यर्थियों को उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज करते समय अपने दावे के समर्थन में वैध प्रमाण या साक्ष्य भी अपलोड करने होंगे। पूरी प्रक्रिया संपन्न होने के बाद अभ्यर्थी अपनी पुष्टि रसीद डाउनलोड कर सुरक्षित रख लें।
तकनीकी दिक्कत पर यहां करें संपर्क
ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया के दौरान यदि किसी अभ्यर्थी को किसी प्रकार की तकनीकी बाधा या समस्या का सामना करना पड़ता है, तो आयोग ने अभ्यर्थियों की सहायता के लिए संपर्क विवरण जारी किए हैं। अभ्यर्थी अपनी तकनीकी दिक्कतों के समाधान के लिए आधिकारिक ईमेल आईडी recruitmenthelpdesk@rajasthan.gov.in पर संपर्क कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: यूपी में मारा गया झारखंड का मोस्ट वांटेड: टीपीसी कमांडर बृजेश गंझू मुठभेड़ में ढेर, दो पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे
इसके अलावा अभ्यर्थी सहायता नंबर 9352323625 तथा 7340557555 पर कॉल करके भी आवश्यक मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं। आयोग द्वारा जारी इस उत्तर कुंजी में परीक्षा का नाम, विषय, परीक्षा की तिथि, प्रश्न संख्या, सही उत्तर का विकल्प तथा आपत्तियों से संबंधित आवश्यक निर्देश शामिल हैं।