{"_id":"6472d57fa7bbfa4d6f035e16","slug":"rp-bairwa-became-the-president-in-jaipur-rajasthan-commercial-tax-service-association-elections-2023-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur: राजस्थान कॉमर्शियल टैक्स सर्विस संघ के चुनाव संपन्न, आरपी बैरवा चुने गए अध्यक्ष, मिले 579 वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur: राजस्थान कॉमर्शियल टैक्स सर्विस संघ के चुनाव संपन्न, आरपी बैरवा चुने गए अध्यक्ष, मिले 579 वोट
Sun, 28 May 2023 09:46 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sun, 28 May 2023 09:46 AM IST
सार
पहली बार राजस्थान राज्य कर सेवा संघ के 583 अधिकारियों ने अपने मतदान का प्रयोग किया। इसमें 579 मत प्राप्त कर आरपी बैरवा प्रदेश के अध्यक्ष पद पर निर्वाचित घोषित हुए।
विज्ञापन
आरपी बैरवा चुने गए अध्यक्ष
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
"राजस्थान राज्य कर सेवा संघ जयपुर" के चुनाव शनिवार को राजधानी जयपुर में आयोजित हुए। प्रदेश स्तरीय अधिवेशन में प्रदेशाध्यक्ष पद पर विशेष आयुक्त, जयपुर रामेश्वर प्रसाद बैरवा निर्वाचित घोषित हुए।
विज्ञापन
राजस्थान राज्य कर सेवा संघ, वाणिज्यक कर विभाग के अधिवेशन की शुरुआत में संगठन की वार्षिक गतिविधियों पर चर्चा के बाद नए अध्यक्ष के लिए चुनाव की प्रक्रिया हुई। इस निर्वाचन में पहली बार राजस्थान राज्य कर सेवा संघ के 583 अधिकारियों ने अपने मतदान का प्रयोग किया। इसमें 579 मत प्राप्त कर आरपी बैरवा प्रदेश के अध्यक्ष पद पर निर्वाचित घोषित हुए।
विज्ञापन
निर्वाचन पूर्व किए गए सभी वादों को पूरा करने का दृढ़ निश्चय जाहिर
नवनिर्वाचित आरसीटीएस अध्यक्ष आरपी बैरवा ने शपथ ग्रहण के बाद अपने विजयी संबोधन में सेवा संघ के सभी सदस्यों का हार्दिक आभार व्यक्त किया और निर्वाचन पूर्व किए गए सभी वादों को पूरा करने का दृढ़ निश्चय जाहिर किया। बैरवा को प्रदेश भर से बधाई दी जा रही है।
विज्ञापन