फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   RJ LS Polls 2024: A total of 59.19 percent polling took place in Rajasthan till 5:30 pm.

RJ LS Polls 2024: राजस्थान में मतदान की धीमी रफ्तार नहीं छू पाई पिछला आंकड़ा, बाड़मेर-बांसवाड़ा रहे टॉप पर

Fri, 26 Apr 2024 09:29 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 26 Apr 2024 09:29 PM IST
सार

बाड़मेर-बांसवाड़ा में टूटता नजर आ रहा है वोटिंग का रिकॉर्ड, लेकिन बीजेपी के दिग्गजों वाली कई सीटों पर धीमें मतदान से खतरे की घंटी बज रही है। शाम साढ़े पांच बजे तक कुल 59.19 प्रतिशत पोलिंग हुई है।

विज्ञापन
RJ LS Polls 2024: A total of 59.19 percent polling took place in Rajasthan till 5:30 pm.
राजस्थान लोकसभा चुनाव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान की दूसरे चरण की 13 सीटों पर अब मतदान पूरा हो गया है। निर्वाचन विभाग की ओर से शाम 5:30 बजे वोटिंग के आंकड़े जारी किए जा चुके हैं। इनमें राजस्थान में कुल 59.19 प्रतिशत की पोलिंग हो चुकी है। वोटिंग के ये आंकड़े शाम पांच बजे तक के हैं। इसलिए अभी इसमें इजाफा होना है। आखिरी घंटे में करीब 7 से 8 प्रतिशत की वोटिंग और होने की संभावना है।

विज्ञापन


इसके बावजूद पिछले 2019 के लोकसभा चुनावों के दूसरे चरण से इस बार की तुलना की जाए तो वोटिंग में बढ़त देखने को नहीं मिल रही। साल 2019 में हुए लोकसभा चुनावों में इन 13 सीटों पर 68.17 प्रतिशत तक मतदान हुआ था। इनमें सबसे ज्यादा वोटिंग बाड़मेर, दूसरे नंबर पर बांसवाड़ा और तीसरे नंबर पर चित्तौड़गढ़ रहे। बाड़मेर में 73.13 प्रतिशत, बांसवाड़ा में 72.78 प्रतिशत और चित्तौड़गढ़ में 72.17 प्रतिशत की वोटिंग हुई।
विज्ञापन


बाड़मेर इस बार भी टॉप पर 
बाड़मेर में पिछले लोकसभा चुनावों में 73.13 प्रतिशत की वोटिंग हुई। इस बार निर्वाचन विभाग की ओर से शाम साढ़े 5 बजे जारी मतप्रतिशत के आंकड़ों के मुताबिक राजस्थान में 69.79 प्रतिशत की वोटिंग हो चुकी है। यानी इस बार यहां पिछले चुनावों की तुलना में ज्यादा वोट पढ़ सकते हैं। इसकी वजह यहां त्रिकोणीय मुकाबला भी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बांसवाड़ा में भी मतदाताओं में उत्साह
बाड़मेर के बाद बांसवाड़ा में भी वोटिंग को लेकर मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। यहां पिछले लोकसभा चुनावों में 72.78% की पोलिंग हुई थी। इस बार भी यह मतदान पूरा होने से एक घंटा पहले 68.71 प्रतिशत तक पहुंच चुकी है। इस हिसाब से यहां पिछले चुनावों की वोटिंग का रिकॉर्ड टूटता नजर आ रहा है।

चित्तौड़गढ़ में कम वोट से किसे नुकसान
इस बार अब तक जो मतदान हुआ है, उसमें चित्तौड़गढ़ में शाम साढ़े पांच बजे तक 61.81 प्रतिशत तक ही वोटिंग हुई है। आखिरी घंटे में औसतन 7 से 8 प्रतिशत तक की वोटिंग देखी जाती है। यदि यही ट्रेंड इस बार भी रहा तो चित्तौड़गढ़ की सीट पर पिछले चुनावों की तुलना में कम वोटिंग देखने को मिल सकती है। चित्तौड़गढ़ को इस बार BJP के लिए टफ सीट माना जा रहा है। यहां राजपूत वोटरों की नारजागी का बड़ा फैक्टर है।

जोधपुर में भी मतदान की रफ्तार धीमी
जोधपुर में भी यही स्थिति देखने को मिल रही है। पिछले लोकसभा चुनावों में यहां 68.41% की पोलिंग हुई थी। वहीं इस बार शाम साढ़े पांच बजे तक 58.35% की पोलिंग हुई है। यहां से BJP के केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत चुनाव लड़ रहे हैं। ये सीट भी इस बार फंसी हुई है। 


राजसमंद में भी कम रह सकती है पोलिंग
राजसमंद की भी यही स्थिति है। यहां पिछले लोकसभा चुनवों में 64.63 प्रतिशत का मतदान हुआ था, लेकिन इस बार यहां शाम 5 बजे तक 52.17 प्रतिशत ही वोटिंग हुई है। यानी पिछले चुनावों की तुलना में इस बार यहां भी वोटिंग कम रह सकती है। 

2019 और 2024 का मतदान प्रतिशत
सीट 2019  2024
टोंक-सवाई माधोपुर 63.21% 51.92%
अजमेर 67.11% 52.38%
पाली 62.37% 51.75%
जोधपुर 68.41% 58.35%
बाड़मेर 73.13% 69.79%
जालोर 65.71% 57.75%
उदयपुर 69.99% 59.54%
बांसवाड़ा 72.78% 68.71%
चित्तौड़गढ़ 72.17% 61.81%
राजसमंद 64.63% 52.17%
भीलवाड़ा 65.50% 54.67%
कोटा 71.94% 65.38%
झालावाड़-बारां 68.17% 65.23%

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed