फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Re-NEET 2026 Under Watch: Intelligence Agencies Question 30 Suspects in Jaipur Ahead of Exam

Jaipur Re-NEET 2026: री-नीट से पहले अलर्ट मोड पर एजेंसियां, जयपुर में 30 से अधिक संदिग्धों से पूछताछ

Sat, 20 Jun 2026 08:37 AM IST
Sourabh Bhatt न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Sourabh Bhatt Updated Sat, 20 Jun 2026 08:37 AM IST
सार

रविवार 21 जून को आयोजित होने जा रही री-नीट 2026 से पहले जयपुर में सुरक्षा एजेंसियां सर्तक हें। आईबी और पुलिस ने 30 से अधिक संदिग्धों से पूछताछ की। कोई गिरफ्तारी नहीं हुई, लेकिन एक दर्जन से ज्यादा लोग निगरानी में हैं।

विज्ञापन
Re-NEET 2026 Under Watch: Intelligence Agencies Question 30 Suspects in Jaipur Ahead of Exam
Re-NEET UG Exam 2026 - फोटो : AI

विस्तार

री-नीट 2026 परीक्षा से पहले संभावित गड़बड़ियों और पेपर लीक की आशंकाओं को देखते हुए केंद्रीय और राज्य स्तर की खुफिया एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। सूत्रों के मुताबिक इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) ने पिछले पांच दिनों में जयपुर में स्थानीय पुलिस के सहयोग से करीब 30 संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की है। रविवार को देश भर में रि नीट की परीक्षा आयोजित होने जा रही है। 

विज्ञापन


103 परीक्षा केंद्रों पर 37,108 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे
जयपुर में री-NEET 2026 के लिए प्रशासन ने विशेष तैयारियां की हैं। जिले के 103 परीक्षा केंद्रों पर 37,108 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। इनमें 84 केंद्र सरकारी और 19 केंद्र निजी विद्यालयों में बनाए गए हैं। परीक्षा की निगरानी के लिए 24 आरएएस अधिकारियों को फ्लाइंग ऑफिसर और ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। साथ ही 6 सिटी को-ऑर्डिनेटर भी तैनात किए गए हैं, जिनमें केंद्रीय विद्यालयों के प्राचार्य और महाराजा कॉलेज के उपाचार्य शामिल हैं। जिला प्रशासन ने परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी निगरानी, जैमर, बायोमेट्रिक सत्यापन और सुरक्षा प्रोटोकॉल की सख्त पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन


पांच लोगों से हुई पूछताछ
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को भी जयपुर पूर्व जिले में पांच लोगों से पूछताछ की गई। हालांकि अब तक किसी भी व्यक्ति की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पूछताछ के बाद सभी को छोड़ दिया गया, लेकिन एजेंसियों ने उनसे मिले इनपुट के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया है। सूत्रों का कहना है कि पूछताछ के दौरान सामने आई जानकारियों के आधार पर एक दर्जन से अधिक लोगों को निगरानी सूची में रखा गया है। इन व्यक्तियों की गतिविधियों, संपर्कों और सोशल मीडिया नेटवर्क की निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढें-  राजस्थान: नौकरी बचाने की एवज में मांग रही थीं 35 हजार की रिश्वत, एसीबी ने तीन कर्मियों को 10 हजार लेते दबोचा

खुफिया एजेंसियां परीक्षा से पहले किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि, संगठित नकल गिरोह या संभावित पेपर लीक नेटवर्क को रोकने के लिए लगातार फील्ड इनपुट जुटा रही हैं। इसी क्रम में तकनीकी निगरानी और पूछताछ जैसी कार्रवाई जारी है।

हालांकि, अब तक किसी भी एजेंसी ने पेपर लीक की पुष्टि नहीं की है और न ही इस मामले में कोई औपचारिक गिरफ्तारी की गई है। अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई एहतियातन की जा रही है ताकि परीक्षा प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी बनी रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed