फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   RBSE 12th Result: Kangana from Alwar, who topped commerce, wants to become a CA

RBSE 12th Result 2025: वाणिज्य में टॉप करने वाली कंगना बनना चाहती हैं सीए, खास बातचीत में बताई सफलता की कहानी

Thu, 22 May 2025 08:16 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 22 May 2025 08:16 PM IST
सार

RBSE 12th Result 2025: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम जारी हो गया। इस बार वाणिज्य में अलवर के कैथल की रहने वाली कंगना ने वाणिज्य संकाय में प्रदेश टॉप किया है। अमर उजाला से खास बातचीत में उन्होंने अपनी सफलता की कहानी बताई। 

विज्ञापन
RBSE 12th Result: Kangana from Alwar, who topped commerce, wants to become a CA
टॉपर कंगना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सवाल- कैसा रहा सफर और बाकी स्टूडेंट्स को क्या बताना चाहेगी? 

विज्ञापन


कंगना- ये सफर बहुत अच्छा रहा। मैं हर स्टूडेंट्स से यहीं कहना चाहूंगी कि फोकस होकर पढ़ाई करनी चाहिए। अगर आप पढ़ने बैठे हैं तो आपका फोकस सिर्फ पढ़ाई पर होना चाहिए इधर-उधर नहीं होना चाहिए। 

सवाल- आपने कभी सोचा था कि आप प्रदेश टॉप करेंगी?

कंगना- मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं प्रदेश टॉप करूंगी, लेकिन जो भी है अच्छा लग रहा है।

सवाल- पढ़ाई को लेकर आपका रूटीन क्या था? 

कंगना- मैं जब भी पढ़ने बैठती थी, हमेशा फोकस रहती थी। इसके साथ-साथ स्कूल के अलावा मैं एक से लेकर पांच घंटे तक घर में पढ़ाई करती थी। 

पढ़ें: बारहवीं का परिणाम जारी, आर्ट्स में अनुप्रिया, कॉमर्स में कंगना तो साइंस में प्रीति टॉपर
विज्ञापन


सवाल
- घर में आपकी सबसे ज्यादा किसने मदद की?

कंगना- मेरे माता-पिता ने मेरी बहुत मदद की, उन्होंने हर वो चीज मुहैया करवाई जिसकी मुझे जरूरत थी। इसके अलावा मेरे टीचर्स ने भी मेरा काफी साथ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सवाल- अगर आप सारे स्टूडेंस को एक मैसेज देना चाहेगी तो क्या देंगी?

कंगना- मैं यही कहना चाहूंगी की मेहनत हमेशा करते रहिए, क्योंकि मेहनत कभी खराब नहीं होती और उसके साथ फोकस रहना चाहिए।



सवाल- आगे आपका क्या प्लान है?

कंगना- मैं सीए कर रही हूं और मुझे सीए ही बनना है।

सवाल- फोन का कितना इस्तेमाल करती हैं और क्या आप रील वगैराह देखती हैं?

कंगना- मैं बहुत ज्यादा फोन नहीं चलाती हां मैं यही कहना चाहूंगी की फोन का इस्तेमाल सही चीजों में करना चाहिए, गलत चीजों में नहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed