{"_id":"6a242578ebe35855ed039509","slug":"ravindra-singh-bhati-grants-rs-10-lakh-aid-to-workers-family-congratulates-giral-agitation-workers-on-victory-jaipur-news-c-1-1-noi1422-4365802-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: गिरल आंदोलन के बाद भाटी का बड़ा कदम, दिवंगत श्रमिक के परिवार को 10 लाख की आर्थिक सहायता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: गिरल आंदोलन के बाद भाटी का बड़ा कदम, दिवंगत श्रमिक के परिवार को 10 लाख की आर्थिक सहायता
Sat, 06 Jun 2026 08:09 PM IST
जयपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: जयपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 08:09 PM IST
सार
गिरल आंदोलन के समापन के बाद शिव विधायक रविन्द्र सिंह भाटी ने दिवंगत श्रमिक जैसाराम मेघवाल के परिवार से मुलाकात कर आर्थिक सहायता प्रदान की। वहीं धरनास्थल पहुंचकर उन्होंने आंदोलन की सफलता को श्रमिकों के लोकतांत्रिक संघर्ष का परिणाम बताया।
विज्ञापन
शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शिव विधायक रविन्द्र सिंह भाटी ने गिरल श्रमिक आंदोलन के दौरान दिवंगत हुए श्रमिक जैसाराम मेघवाल के परिवार को 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। विधायक भाटी शनिवार को जैसाराम मेघवाल के निवास पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान उन्होंने विधायक कोष से स्वीकृत 10 लाख रुपये की सहायता राशि का स्वीकृति पत्र परिवार को सौंपा।
विज्ञापन
परिजनों से बातचीत करते हुए भाटी ने कहा कि परिवार ने अपना एक महत्वपूर्ण सदस्य खोया है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस कठिन समय में वे और पूरा क्षेत्र परिवार के साथ खड़ा है। साथ ही भविष्य में किसी भी आवश्यकता पर हरसंभव सहयोग का भरोसा भी दिलाया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: 61 दिन का संघर्ष सफल: खत्म हुआ गिरल आंदोलन; रविंद्र भाटी ने की धरना समाप्ति की घोषणा, 24 मांगों पर बनी सहमति
विज्ञापन
इसके बाद विधायक रविन्द्र सिंह भाटी गिरल धरनास्थल पहुंचे, जहां उन्होंने आंदोलनरत श्रमिकों से मुलाकात कर उनके संघर्ष की सफलता पर बधाई दी। उल्लेखनीय है कि गिरल लिग्नाइट माइंस के श्रमिक विभिन्न मांगों को लेकर पिछले दो महीनों से आंदोलन कर रहे थे। शुक्रवार देर रात प्रशासन, श्रमिक यूनियन और संबंधित अधिकारियों के बीच हुई वार्ता में मांगों पर सहमति बनने के बाद आंदोलन समाप्त करने का रास्ता साफ हुआ।
धरनास्थल पर श्रमिकों को संबोधित करते हुए भाटी ने कहा कि यह जीत किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि श्रमिकों की एकजुटता, धैर्य और लोकतांत्रिक संघर्ष की जीत है। उन्होंने कहा कि श्रमिकों ने अपने अधिकारों के लिए संयम और दृढ़ता के साथ संघर्ष किया, जिसका सकारात्मक परिणाम सामने आया है।
उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से उठाई गई आवाज को आखिरकार स्वीकार करना पड़ा। विधायक ने श्रमिकों को भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी श्रमिक हितों, अधिकारों और क्षेत्रीय विकास से जुड़े मुद्दों पर वे मजबूती से उनके साथ खड़े रहेंगे। वहीं श्रमिकों ने आंदोलन के दौरान मिले सहयोग और समर्थन के लिए विधायक रविन्द्र सिंह भाटी का आभार जताते हुए संघर्ष की सफलता को श्रमिक एकता और जनसहयोग का परिणाम बताया।