{"_id":"6438b8c3d4973c4c5503be68","slug":"rathore-said-that-tourists-will-get-special-tourism-services-from-the-tourism-development-budget-2023-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur: आरटीडीसी प्रबंधन की बैठक, राठौड़ बोले- पर्यटन विकास बजट से पर्यटकों को मिलेंगी विशेष पर्यटन सेवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur: आरटीडीसी प्रबंधन की बैठक, राठौड़ बोले- पर्यटन विकास बजट से पर्यटकों को मिलेंगी विशेष पर्यटन सेवाएं
Fri, 14 Apr 2023 07:52 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Fri, 14 Apr 2023 07:52 AM IST
सार
बजट घोषणाओं की क्रियान्वयन को लेकर आरटीडीसी प्रबन्धन की बैठक में बजट 2023-24 घोषणा गोल्फ कोर्स, एमआईसीई सेंटर्स की स्थापना सहित वाटर बेस्ड गतिविधियों के संचालन के लिए ईओआई जारी किए गए।
विज्ञापन
राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष धर्मेन्द्र राठौड़
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जयपुर, राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष धर्मेन्द्र राठौड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की मंशानुरूप पर्यटन विकास से सम्बन्धित बजट घोषणाओं की क्रियान्वयन की दिशा में आरटीडीसी प्रबंधन युद्धस्तर पर कार्य कर रहा है। आरटीडीसी अध्यक्ष राठौड़ गुरुवार को पर्यटन भवन स्थित कार्यालय में आरटीडीसी प्रबंधन की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पर्यटन सुविधाओं का निरंतर विस्तार करते हुए पर्यटकों को विशेष पर्यटन सेवाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं।
विज्ञापन
ढोला मारू टूरिस्ट कॉम्प्लेक्स से पश्चिमी राजस्थान बनेगा पर्यटन हब
आरटीडीसी अध्यक्ष ने कहा कि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए ढोला मारू टूरिस्ट कॉम्प्लेक्स निर्माण की घोषणा की अनुपालना में भूमि के चिन्हीकरण का कार्य पूर्ण हो चुका है तथा कॉम्प्लेक्स से विकास हेतु विभाग ने डीपीआर तैयार कर ली है। उन्होंने बताया टूरिस्ट कॉम्प्लेक्स के विकास से जैसलमेर में अंतरराष्ट्रीय स्तर की हॉस्पिटैलिटी, डेजर्ट स्टे, होटल्स, कैम्पिंग साइट्स, नाइट पार्क, मनोरंजन पार्क आदि सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध हो सकेगी।
विज्ञापन
दामोदरा गांव में भूमि आरक्षित
उल्लेखनीय है कि ढोला मारू टूरिस्ट कॉम्प्लेक्स के लिए जैसलमेर के दामोदरा गांव में भूमि आरक्षित की गई है, जिसमें 514 एकड़ भूमि पर होटल, कैंपिंग, डेजर्ट रिसोर्ट आदि हॉस्पिटैलिटी उपयोग के कार्य, 23 एकड़ भूमि पर लोककला प्रशिक्षण संस्थान, प्रदर्शन कला केन्द्र आदि संस्थागत उपयोग के कार्य, 43.47 एकड़ भूमि पर परम्परागत हाट बाजार, फूड बाज़ार आदि व्यावसायिक उपयोग के कार्यों के साथ ही 108 एकड़ भूमि पर पार्क, पब्लिक प्लाजा आदि जनोपयोगी एवं 15 एकड़ भूमि पर वाटर सप्लाई, सीवरेज आदि आवश्यक सेवाओं के लिए कार्य प्रस्तावित है।
विज्ञापन
बजट घोषणा 2023-24, गोल्फ कोर्स के विकास के लिए ईओआई जारी
राठौड़ ने कहा कि प्रदेश में गोल्फ पर्यटन को बढ़ावा देने हेतु बजट वर्ष 2023-24 घोषणा में उदयपुर, जोधपुर, अजमेर-पुष्कर, माउंट आबू एवं अलवर में बनने वाले गोल्फ कोर्स के लिए आरटीडीसी द्वारा ईओआई जारी कर दी गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अंतरराष्ट्रीय स्तर के गोल्फ कोर्ट बनने से राजस्थान अन्तर्राष्ट्रीय गोल्फ प्रतियोगिताओं के लिए डेस्टिनेशन के रूप में विकसित होने के साथ ही हाई स्पेंडिंग टूरिज्म की दिशा में अग्रणी बन सकेगा।