फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rashtriya Seva Sangam will be held in Jaipur from 7 to 9 April

Rajasthan: जयपुर में 7 से 9 अप्रैल तक होगा राष्ट्रीय सेवा संगम, RSS सरसंघचालक मोहन भागवत करेंगे उद्घाटन

Thu, 06 Apr 2023 02:34 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 06 Apr 2023 02:34 PM IST
सार

जयपुर में 7 से 9 अप्रैल तक राष्ट्रीय सेवा संगम होगा। इसका उद्घाटन RSS सरसंघचालक मोहन भागवत करेंगे। कार्यक्रम में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले, सुधांशु महाराज, बालयोगी उमेशनाथ महाराज शामिल होंगे।

विज्ञापन
Rashtriya Seva Sangam will be held in Jaipur from 7 to 9 April
मोहन भागवत और दत्तात्रेय होसबाले - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

जयपुर के जामडोली में केशव विद्यापीठ में 7 से 9 अप्रैल तक राष्ट्रीय सेवा संगम का आयोजन होगा। इसका उद्घाटन सरसंघचालक मोहन भागवत करेंगे। साथ ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले भी इस आयोजन में सहभागी बनेंगे। संगम से पहले 6 अप्रैल को कार्यक्रम स्थल पर प्रदर्शनी लगाई गई है। शाम चार बजे प्रदर्शनी का उद्घाटन विश्व जागृति मिशन के संस्थापक आचार्य सुधांशु जी महाराज करेंगे। संघ के आनुषंगिक संगठन राष्ट्रीय सेवा भारती की ओर से जयपुर में राष्ट्रीय सेवा संगम आयोजित किया जा रहा है। देश के सभी प्रांतों से सेवा में जुटी लगभग 800 संस्थाओं के 3000 प्रतिनिधि इसमें भाग लेंगे।

विज्ञापन


संत बालयोगी उमेश नाथ जी महाराज होंगे शामिल
सात अप्रैल को सुबह 9.30 से 12.00 बजे तक उद्घाटन सत्र होगा। इसमें RSS के सरसंघचालक डॉ. मोहनराव भागवत का संबोधन होगा। इस दौरान मुख्य अतिथि पीरामल ग्रुप समूह, मुंबई के अध्यक्ष अजय पीरामल रहेंगे। राष्ट्रीय संत बालयोगी उमेश नाथ जी महाराज पीठाधीश क्षेत्र वाल्मीकि धाम उज्जैन भी मौजूद रहेंगे। दोपहर 12.15 बजे राष्ट्रीय सेवा भारती की जनरल सेक्रेट्री रेणु पाठक पत्रकार वार्ता करेंगी। दोपहर 2.50 से चार बजे साक्षात्कार कार्यक्रम होगा। इसमें स्वावलंबी मातृशक्ति, किशोरी विकास, ग्राम विकास, वोकल फॉर लोकल, संकट प्रबंधन, प्रोजेक्ट-वाइज सक्सेस स्टोरी प्रमुख विषय रहेंगे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


8 अप्रैल साक्षात्कार और प्रबल प्रोजेक्ट वाइस सक्सेस स्टोरी
8 अप्रैल को दोपहर 2 से 2.30 बजे साक्षात्कार और प्रोजेक्ट वाइज सक्सेस स्टोरी पर चर्चा होगी। दोपहर 3.30 बजे रेणु पाठक और राष्ट्रीय सेवा भारती की मंत्री चीका चौहान प्रेस ब्रीफिंग करेंगी। शाम 5.30 से 5.45 बजे तक शिक्षा, स्वास्थ्य, आत्मनिर्भरता, सामाजिक विषय पर साक्षात्कार कार्यक्रम होंगे।संघ के केंद्रीय प्रभारी प्रचार महेंद्र सिंघल ने यह जानकारी दी।

पांच साल के अंतराल में हो रहा राष्ट्रीय सेवा संगम
राष्ट्रीय सेवा संगम पांच वर्ष के अंतराल से देश में किसी एक चयनित स्थान पर आयोजित होता है। इस सेवा संगम में देश के सभी प्रांतों से सेवा कार्य में जुटी लगभग 800 संस्थाओं के 3000 प्रतिनिधि आ रहे हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत के द्वारा इस आयोजन का उद्घाटन होगा।समृद्ध भारत, समर्थ भारत के लिए सेवा कार्य में जुटी संस्थाओं के सेवा कार्य के मॉडल की प्रदर्शनी भी इसमें रहेगी। प्रत्यक्ष रूप से सेवाकार्य की यात्रा और समाज में सकारात्मक परिवर्तन की सफल कहानी इन संस्थाओं की ओर से बताई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed