फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Ranthambore, Arrowhead Tigress, Forest Department, Mukundra Hills, Ramgarh Vishdhari, Karauli-Dholpur Sanctuar

Rajasthan: इंसानों पर हमले के बाद एरोहेड के तीन शावक दूसरी जगह शिफ्ट होंगे, वन विभाग की कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट

Fri, 06 Jun 2025 02:09 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Fri, 06 Jun 2025 02:09 PM IST
सार

बीते दिनों रणथंभौर में इंसानों पर हमला कर उनकी जान लेने वाली एरोहैड बाघिन के तीनों शावकों को प्रदेश की अलग-अलग टाइगर सेंचुरी में शिफ्ट किया जाएगा। 
 

विज्ञापन
Ranthambore, Arrowhead Tigress, Forest Department, Mukundra Hills, Ramgarh Vishdhari, Karauli-Dholpur Sanctuar
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रणथंभौर में बाघों द्वारा इंसानों पर हमलों के बाद गठित कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में एरोहैड बाघिन के शावकों को अलग-अलग बाघ अभ्यारण्यों में शिफ्ट करने की सिफारिश की है। इनमें मुकुंदरा हिल्स, रामगढ़ विषधारी और करौली-धौलपुर अभ्यारण्य शामिल हैं। हालांकि इससे पहले एरोहैड की मादा शावक कनकटी को बायोलॉजिकल पार्क में शिफ्ट करने का निर्णय बदल दिया गया। इंसानी जान लेने के संदेह के चलते कनकटी को एनक्लोजर में रखा गया है।

विज्ञापन


गौरतलब है बीते दिनों 11 मई को रणथंभौर में फॉरेस्ट रेंजर पर बाघ ने हमला कर जान ले ली थी। इससे पहले 16 अप्रैल को भी यहीं एक 7 वर्षीय बालक पर बाघ ने हमला कर मार दिया था। वन विभाग के अधिकारियों का मानना है कि दोनों घटनाओं के पीछे एरोहैड के 20 माह के शावकों का ही हाथ है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Jaipur: जीव हत्या से कोई देवी-देवता खुश नहीं होते, किसी की जान लेने से आशीर्वाद नहीं मिलता- बालमुकुंद आचार्य
विज्ञापन
विज्ञापन


रणथंभौर बाघ अभ्यारण्य के पूर्व फील्ड डायरेक्टर मनोज प्रसाद का बाघिन के शावकों के रिलोकशन प्लान को लेकर कहना है कि बाघिन एरोहैड और उसके शावकों के व्यवहार पर नजदीकी से निगरानी रखना बेहद जरूरी है। वन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि रणथंभौर में जोन 2, 3 और 4 में पर्याप्त मात्रा में पानी और शिकार के चलते यहां बाघों की सघन आबादी हो गई है। इसके चलते बाघ खुद ही रामगढ़ विषधारी और धौलपुर की तरफ पलायन कर रहे हैं।

उन्होंने कहा- रणथंभौर का नर बाघ तूफान (T80) मौजूदा समय में कैलादेवी अभ्यारण्य की तरफ चला गया है, जहां दो बाघिनें हैं। मनोज प्रसाद ने बताया कि बाघ का दो बार हमला करना कोई संयोग नहीं है- यह एक व्यवहार संबंधी समस्या को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि रणथंभौर पर बाघों का दबाव कम करने के लिए नए क्षेत्र विकसित करना जरूरी है क्योंकि बिना निगरानी के बाघों का पलायन इंसानों के साथ उनके संघर्ष को बढ़ा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed