{"_id":"6440fbdef1f6f5b5c705e195","slug":"ramlal-alleges-connivance-of-cmo-officers-with-babulal-in-paper-leak-2023-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Paper leak: विधायक रामलाल का दावा- बाबूलाल कटारा के साथ सीएमओ अधिकारियों की मिलीभगत, जांच की उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Paper leak: विधायक रामलाल का दावा- बाबूलाल कटारा के साथ सीएमओ अधिकारियों की मिलीभगत, जांच की उठाई मांग
Thu, 20 Apr 2023 02:16 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Thu, 20 Apr 2023 02:16 PM IST
सार
भाजपा प्रदेश मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक रामलाल शर्मा ने पेपर लीक मामले में कहा कि बाबूलाल कटारा का नाम आने के बाद पूर्व में आयोजित परीक्षाओं की भी विश्वसनीयता भंग होने का अंदेशा है।
विज्ञापन
विधायक रामलाल शर्मा
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक रामलाल शर्मा ने कहा कि आरपीएससी में आखिरकार बाबूलाल कटारा को इतना पावरफुल क्यों किया गया था, इसकी भी जांच होनी आवश्यक है। जहां आरपीएससी की गोपनीयता को भंग करने का काम सदस्य बाबूलाल कटारा ने किया। इसके साथ ही जांच का विषय यह भी है कि आरपीएससी की जो पूर्व में परीक्षाएं आयोजित की गई थीं और जिनकी ज़िम्मेदारी बाबूलाल कटारा को प्रश्न पत्र तैयार करने की दी गई थी, उसके अंदर भी क्या बाबूलाल कटारा इसी तरीके से भी प्रश्नों को बेचने का काम किया। इस कारण उन परीक्षाओं की विश्वसनीयता पर भी सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मानकर चलिए कि बाबूलाल कटारा की हिम्मत अकेले की नहीं हो सकती है। जब तक मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारी इस पूरे मामले के अंदर शामिल न हों, तब तक इस प्रकार की हिमाक़त किसी की भी नहीं हो सकती है। एसओजी के लिए जांच का विषय यह है कि बाबूलाल कटारा का कांग्रेस नेताओं के साथ-साथ सीएमओ के किन अधिकारियों से संपर्क रहा है, किन अधिकारियों के पास इसका आना-जाना रहा है, इसकी भी जांच की जाए।
विज्ञापन