फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Ramlal alleges connivance of CMO officers with Babulal in paper leak

Paper leak: विधायक रामलाल का दावा- बाबूलाल कटारा के साथ सीएमओ अधिकारियों की मिलीभगत, जांच की उठाई मांग

Thu, 20 Apr 2023 02:16 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 20 Apr 2023 02:16 PM IST
सार

भाजपा प्रदेश मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक रामलाल शर्मा ने पेपर लीक मामले में कहा कि बाबूलाल कटारा का नाम आने के बाद पूर्व में आयोजित परीक्षाओं की भी विश्वसनीयता भंग होने का अंदेशा है।

विज्ञापन
Ramlal alleges connivance of CMO officers with Babulal in paper leak
विधायक रामलाल शर्मा - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक रामलाल शर्मा ने कहा कि आरपीएससी में आखिरकार बाबूलाल कटारा को इतना पावरफुल क्यों किया गया था, इसकी भी जांच होनी आवश्यक है। जहां आरपीएससी की गोपनीयता को भंग करने का काम सदस्य बाबूलाल कटारा ने किया। इसके साथ ही जांच का विषय यह भी है कि आरपीएससी की जो पूर्व में परीक्षाएं आयोजित की गई थीं और जिनकी ज़िम्मेदारी बाबूलाल कटारा को प्रश्न पत्र तैयार करने की दी गई थी, उसके अंदर भी क्या बाबूलाल कटारा इसी तरीके से भी प्रश्नों को बेचने का काम किया। इस कारण उन परीक्षाओं की विश्वसनीयता पर भी सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मानकर चलिए कि बाबूलाल कटारा की हिम्मत अकेले की नहीं हो सकती है। जब तक मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारी इस पूरे मामले के अंदर शामिल न हों, तब तक इस प्रकार की हिमाक़त किसी की भी नहीं हो सकती है। एसओजी के लिए जांच का विषय यह है कि बाबूलाल कटारा का कांग्रेस नेताओं के साथ-साथ सीएमओ के किन अधिकारियों से संपर्क रहा है, किन अधिकारियों के पास इसका आना-जाना रहा है, इसकी भी जांच की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed