{"_id":"65919a86e5767890920165e7","slug":"rajasthan-work-on-building-a-public-hearing-center-for-cm-bhajan-lal-started-in-mansarovar-2023-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: CM भजनलाल के लिए मानसरोवर में जनसुनवाई केंद्र बनाने का काम शुरू, सांगानेर में भी होगी सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: CM भजनलाल के लिए मानसरोवर में जनसुनवाई केंद्र बनाने का काम शुरू, सांगानेर में भी होगी सुनवाई
Sun, 31 Dec 2023 10:15 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sun, 31 Dec 2023 10:15 PM IST
सार
राजधानी जयपुर में स्थित मानसरोवर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के लिए जनसुनवाई केंद्र बनाने का काम शुरू हो चुका है। वहीं, सीएम शर्मा सांगानेर में भी जनता की समस्याएं अलग से सुनेंगे।
विज्ञापन
सीएम भजनलाल शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा अपनी विधानसभा सांगानेर में जनता की समस्याएं अलग से सुनेंगे। इसके लिए मानसरोवर में जनसुनवाई केंद्र बनाने का काम शुरू हो गया। यह जनसुनवाई केंद्र मानसरोवर में हाउसिंग बोर्ड के सर्किल-दो ऑफिस में बनाया जाएगा, जिसे तैयार करना शुरू कर दिया गया है। हालांकि, अब ऑफिस को जनसुनवाई केंद्र बनाने से ऑफिस को दूसरी जगह शिफ्ट करना होगा।
विज्ञापन
दरअसल, मानसरोवर में बीटू बाइपास चौराहे पर हाउसिंग बोर्ड का सर्किल ऑफिस है। जहां डिप्टी हाउसिंग कमिश्नर समेत पूरा स्टाफ बैठता है। यहां जयपुर की मानसरोवर योजना के अलावा अजमेर, किशनगढ़, ब्यावर, नसीराबाद, सीकर, झुंझुनूं में बसी हाउसिंग बोर्ड की कॉलोनियों के मकानों-जमीनों का सम्पूर्ण रिकॉर्ड रखा है।
विज्ञापन
सूत्रों का कहना है कि यहां एक लाख से ज्यादा फाइलें रखी हैं। लेकिन अब इन फाइलों को यहां से हटाकर ऑफिस खाली करवाने का काम शुरू हो गया है। सर्किल के डिप्टी हाउसिंग कमिश्नर केके दीक्षित ने बताया कि यहां जनसुनवाई केंद्र बनेगा, जिसके कारण ऑफिस आधे हिस्से को खाली किया जा रहा है।
विज्ञापन