{"_id":"660e61652e327504610e5910","slug":"rajasthan-weather-updates-imd-predict-rain-possibility-due-to-western-disturbance-news-in-hindi-2024-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather News: राजस्थान में दो दिन हो सकती है झमाझम बारिश, पश्चिम विक्षोभ हुआ एक्टिव, मौसम होगा सुहावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather News: राजस्थान में दो दिन हो सकती है झमाझम बारिश, पश्चिम विक्षोभ हुआ एक्टिव, मौसम होगा सुहावना
Thu, 04 Apr 2024 01:44 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Thu, 04 Apr 2024 01:44 PM IST
सार
Rajasthan Weather Update: मार्च माह के अंतिम सप्ताह में तीखे तेवर दिखाने वाली गर्मी पर कुछ हद तक अंकुश लगा है। हवा में नमी बढ़ने के कारण लगातार तीसरे दिन भी तापमान में गिरावट आई। वहीं, राजस्थान में फिर मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
राजस्थान के मौसम में आए दिन नए-नए बदलाव देखने को मिल रहे हैं। लगातार एक के बाद एक आ रहे पश्चिम विक्षोभ के चलते जहां अप्रैल के शुरुआती दौर में मौसम खुशनुमा बना हुआ है तो वहीं 5-6 अप्रैल को झमाझम बारिश के आसार जताए गए हैं।
विज्ञापन
दो-तीन दिन सामान्य के आसपास रहेगा पारा
मौसम केन्द्र जयपुर के अनुसार वर्तमान में अधिकांश स्थानों पर अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस से नीचे है, जो कि सामान्य के करीब है। आगामी दो से तीन दिन तापमान सामान्य के आसपास बने रहने की संभावना है। प्रदेश में सबसे अधिक दिन का तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी जयपुर में दिन का अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन