{"_id":"66b1ad6d4a49a11b8706c93d","slug":"rajasthan-weather-update-torrential-rain-in-the-desert-8-inches-in-pali-32-percent-more-rain-than-average-2024-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Weather Update: रेगिस्तान में मूसलाधार, पाली में 8 इंच बरसा पानी, औसत से 32 फीसदी ज्यादा बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Weather Update: रेगिस्तान में मूसलाधार, पाली में 8 इंच बरसा पानी, औसत से 32 फीसदी ज्यादा बारिश
Tue, 06 Aug 2024 10:28 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Tue, 06 Aug 2024 10:28 AM IST
सार
बीते एक सप्ताह से प्रदेश के कई जिलों में लगातार हो रही तेज बारिश के साथ ही रेगिस्तान जैसलमेर और बाड़मेर में भी जबरदस्त पानी बरस रहा है। बीते 24 घंटों में पाली में सबसे ज्यादा 8 इंच बरसात हुई। मौसम विभाग ने आज भी चार जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मानसून की तेज बारिश का दौर अगले दो दिनों में कुछ थम सकता है। मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में आए लो-प्रेशर सिस्टम का असर आज से खत्म हो जाएगा। इसके चलते 7 अगस्त के बाद मानूसन कुछ मंद पड़ सकता है।
विज्ञापन
मौसम विभाग ने आज चार जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, वहीं आठ जिलों में येलो अलर्ट है। प्रदेश में औसत से कहीं अधिक वर्षा हो चुकी है। 1 जून से 5 अगस्त तक राज्य में कुल 319.7 एमएम बारिश हो चुकी है, जबकि इस समय तक औसत बारिश 242.9 एमएम होती है।
विज्ञापन
पिछले 24 घंटे के दौरान पाली में सबसे ज्यादा 249 एमएम बारिश हुई, जिसके चलते यहां सड़कें दरिया बन गईं। रोहट में 127, मारवाड़ जंक्शन में 142, बाड़मेर के समदड़ी में 190, जोधपुर के बालेसर में 64, लूणी में 58, देचूं में 88, लोहावट में 61 एमएम, अजमेर के नसीराबाद में 156, पीसांगन में 114, जालौर में 98, जालौर के आहोर में 85 एमएम बरसात दर्ज हुई। प्रदेश में औसत से अब तक 32 फीसदी ज्यादा बारिश हो चुकी है।
विज्ञापन
7 अगस्त से होगा मौसम शुष्क
मौसम विज्ञान केंद्र, जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि झारखंड में जो सिस्टम (डीप डिप्रेशन) बना था। वह मध्यप्रदेश से होता हुआ राजस्थान में आ गया और अब पश्चिमी राजस्थान के एरिया के ऊपर एक्टिव है। इस सिस्टम के असर से पाली, जोधपुर, भीलवाड़ा, अजमेर, नागौर, बाड़मेर, जैसलमेर के एरिया में भारी बारिश हुई। सिस्टम के आगे निकलने के साथ ही आज शाम से पश्चिमी राजस्थान में बारिश की गतिविधियां कम हो जाएंगी और 7 अगस्त से यहां मौसम शुष्क होने लगेगा।