फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur: Former Schoolmate Arrested Under POCSO Act for Alleged Assault on Class 12 Minor Student

जयपुर: पुराने स्कूल फ्रेंड ने नाबालिग को मिलने बुलाकर किया दुष्कर्म, पॉक्सो में मामला दर्ज, आरोपी गिरफ्तार

Sat, 17 Oct 2026 04:30 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sat, 17 Oct 2026 04:30 PM IST
सार

नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में जयपुर पुलिस ने उसके पुराने स्कूल मित्र को गिरफ्तार किया है। परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर पुलिस ने पीड़िता के बयान और मेडिकल जांच की प्रक्रिया पूरी की। मामले में आगे की पूछताछ जारी है।

विज्ञापन
Jaipur: Former Schoolmate Arrested Under POCSO Act for Alleged Assault on Class 12 Minor Student
दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जयपुर पुलिस ने 12वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म करने के आरोपी युवक को पॉक्सो एक्ट के तहत शुक्रवार शाम गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पीड़िता का पुराना स्कूल मित्र है, जिसने धोखे से उसे मिलने बुलाकर उसके साथ दरिंदगी की वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार पीड़िता जयपुर की रहने वाली है और शहर के ही एक प्राइवेट स्कूल में 12वीं कक्षा की छात्रा है। आरोपी युवक भी कुछ साल पहले इसी स्कूल में पढ़ाई करता था। स्कूल में पढ़ने के दौरान ही आरोपी ने नाबालिग से दोस्ती कर ली थी। इसके बाद आरोपी मोबाइल कॉल के जरिये पीड़िता से लगातार बातचीत करने लगा था।
विज्ञापन


धोखे से बुलाकर की दरिंदगी
अगस्त 2026 के अंतिम सप्ताह में आरोपी युवक ने पीड़िता पर मिलने का दबाव बनाकर उसे बुलाया और उसके साथ जबरदस्ती की। जब पीड़िता ने आरोपी की इस हरकत का विरोध किया तो उसने छात्रा को डराया-धमकाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। वारदात के बाद देर शाम जब पीड़िता अपने घर लौटी तो परिजनों ने उससे देरी की जानकारी मांगी। इसके बाद पीड़िता ने अपने परिजनों को आपबीती सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: राजस्थान: रूस में नौकरी का झांसा देकर 3.40 लाख की ठगी, दो साल के वर्क वीजा की जगह थमा दिया 16 दिन का ई-वीजा

पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई
परिजनों के साथ थाने पहुंची नाबालिग पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। थानाधिकारी ने बताया कि पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज करके उसका मेडिकल करवाया। इसके बाद पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई कर आरोपी को धरदबोचा। पुलिस अब पकड़े गए आरोपी से मामले के संबंध में आगे की पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed