फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Weather Update Today Temperature Drop With Strong Winds Know Weather Forecast News in Hindi

Rajasthan Weather Today: सर्द हवा से 14 डिग्री गिरा न्यूनतम पारा, फतेहपुर-पाली रहा सबसे ठंड़ा, कब बदलेगा मौसम?

Thu, 06 Mar 2025 09:32 AM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 06 Mar 2025 09:32 AM IST
सार

Rajasthan Weather Update: हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी के चलते राजस्थान सहित उत्तरी राज्यों में मौसम पलट चुका है। राजस्थान में बीते 24 घंटों में ठंडी और तेज हवा के प्रभाव से तापमान में तेज गिरावट आई है। फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।

विज्ञापन
Rajasthan Weather Update Today Temperature Drop With Strong Winds Know Weather Forecast News in Hindi
सर्द हवा से फिर ठिठुरा प्रदेश। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Rajasthan Weather Update Today: सर्द हवा ने राजस्थान को एक बार फिर ठिठुरा दिया है। उत्तर से चल रही बर्फीली हवाओं के प्रभाव से प्रदेश में पारा अचानक लुढ़क गया। प्रदेश के न्यूनतम तापमान में 14 डिग्री तक की गिरावट देखने को मिल रही है। फतेहपुर में न्यूनतम पारा 18 डिग्री तक पहुंच गया था जो बीते 24 घंटों में लुढ़कर 4 डिग्री पर आ गया है। पाली में भी न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्यिसय रिकॉर्ड किया गया है।

विज्ञापन


आगे और गिरेगा पारा
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि उत्तरी हवा के प्रभाव से तापमान में 2-4 डिग्री गिरावट और होने की संभावना है। पिछले 24 घंटे के दौरान आसमान साफ रहा और दिनभर राजस्थान के कई शहरों में सर्द हवा चली। वहीं, पाली, झुंझुनू, दौसा, माउंट आबू, करौली, फतेहपुर, सिरोही, हनुमानगढ़, बारां, नागौर, चूरू, बीकानेर, चित्तौड़गढ़, सीकर, टोंक और भीलवाड़ा में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया। 
विज्ञापन


यहां इतना रहा तापमान
अजमेर में न्यूनतम तापमान 11.9  डिग्री, भीलवाड़ा में 7.4, अलवर में 13, जयपुर में 13.4, सीकर में 6.5,  बीकानेर में 9.6, चूरू में 8.8, गंगानगर में 11.8, बाड़मेर में 12.8, जैसलमेर में 11.4, चित्तौड़गढ़ में 7.8, फलोदी में 15.8 और पाली में 5.6 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटों तक तेज हवा के प्रभाव से तापमान में ठंडक बनी रहेगी। इसके बाद गर्मी का प्रभाव तेजी से बढ़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed