{"_id":"67ce4de22b62acaf050d1345","slug":"rajasthan-weather-update-temperature-hits-40-c-in-march-desert-heat-to-intensify-in-next-48-hours-2025-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Weather Update: मार्च में ही 40 डिग्री पर पहुंचा तापमान, अगले 48 घंटों में और तपेगी धोरों की धरती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Weather Update: मार्च में ही 40 डिग्री पर पहुंचा तापमान, अगले 48 घंटों में और तपेगी धोरों की धरती
Mon, 10 Mar 2025 07:56 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Mon, 10 Mar 2025 07:56 AM IST
सार
अभी फाल्गुन मास चल ही रहा है लेकिन राजस्थान में अभी से मई-जून की तपिश महसूस की जाने लगी है। प्रदेश में अधिकतम पारा 40 डिग्री के पास पहुंच चुका है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले 48 घंटों में पारा 2 से 4 डिग्री तक और बढ़ेगा।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान में गर्मी झुलसाने लगी है। प्रदेश में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पास पहुंच चुका है ओर मौसम विभाग की चेतावनी है की अगले 48 घंटों में यहां पारे में 4 डिग्री तक का और उछाल आ सकता है। बीते 24 घंटों में बाड़मेर प्रदेश का सबसे गर्म इलाका रहा। बाड़मेर में अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री दर्ज किया गया है। तापमान में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी पश्चिमी राजस्थान के क्षेत्र में हुई है। यहां कई जिलों में अधिकतम पारा 35 डिग्री को पार कर गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
फिलहाल मौसम शुष्क है और आसमान साफ है लेकिन 13 से 15 मार्च के बीच प्रदेश में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। इसके प्रभाव से जयपुर, बीकानेर और आसपास के कई इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। इससे तापमान में भी कुछ गिरावट आएगी।
विज्ञापन
बीते 24 घंटों में प्रदेश के तापमान की स्थिति इस प्रकार रही। अजमेर में अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री, भीलवाड़ा में 35.4, अलवर में 33, जयपुर में 33.3, सीकर में 34.5, कोटा में 34.5, चित्तौड़गढ़ में 37.7, बाड़मेर में 39.4, जैसलमेर में 37.4, जोधपुर में 37.2, फलोदी में 34.6, बीकानेर में 36, चूरू में 35.8, नागौर में 36.6, डूंगरपुर में 37, जालौर में 38.4, सिरोही में 36.4, दौसा में 35.6, और झुंझुनू में 35.2 डिग्री तापमान रहा।