{"_id":"66a6fe589d00bc209405b865","slug":"rajasthan-weather-update-orange-alert-in-dungarpur-banswara-udaipur-and-sirohi-light-rain-in-jaipur-2024-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Weather Update: डूंगरपुर, बांसवाड़ा, उदयपुर और सिरोही में ऑरेंज अलर्ट, जयपुर में हल्की बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Weather Update: डूंगरपुर, बांसवाड़ा, उदयपुर और सिरोही में ऑरेंज अलर्ट, जयपुर में हल्की बारिश
Mon, 29 Jul 2024 07:59 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Mon, 29 Jul 2024 07:59 AM IST
सार
प्रदेश में आज मौसम विभाग ने डूंगरपुर, बांसवाड़ा, उदयपुर और सिरोही में तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। कल राज्य के कई इलाकों में हुई तेज बारिश से बांधों में पानी की जोरदार आवक हुई।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान में मानसून की जोरदार बारिश के चलते प्रदेश के बांधों में बीते 24 घंटों में 266 एमक्यूएम पानी की आवक हुई है। भीलवाड़ा में सबसे ज्यादा 127 मिमी वर्षा दर्ज की गई। वहीं कोटा, बारां, अजमेर, चित्तौड़गढ़, बूंदी में भी भारी बारिश हुई।
विज्ञापन
राज्य में आज कई जिलों में अति भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है। डूंगरपुर, बांसवाड़ा, उदयपुर तथा सिरोही में अति भारी वर्षा की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग की तरफ से ऑरेज अलर्ट जारी किया गया है। भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, झालावाड़, राजसमंद, बाड़मेर और जैसलमेर तथा पाली के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
राजधानी जयपुर में आज सामान्य रूप से बादल छाए रह सकते हैं। बीते 24 घंटों में यहां अधिकतम तापमान 35 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान इस तापमान में कोई बदलाव होने की संभावना नहीं है।
विज्ञापन
अगले दो-तीन दिनों तक कोटा, उदयपुर, अजमेर और जोधपुर संभाग में मानसून सक्रिय रहेगा। इस दौरान कहीं-कहीं मध्यम से तेज बारिश हो सकती है, वहीं जयपुर, भरतपुर तथा बीकानेर में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार अगस्त के पहले सप्ताह में मानसून की गतिविधियों में फिर से तेजी आ सकती है। बीते 24 घंटों में प्रदेश में जोरदार बारिश के चलते बांधों में 266 एमक्यूएम से ज्यादा पानी की आवक हुई है, जो इस सीजन में अब तक सर्वाधिक है। कोटा में शनिवार को भारी बारिश के चलते कोटा बैराज के 6 गेट तथा कालीसिंध बांध के गेट भी खोल दिए गए हैं।