{"_id":"65923e0fe07933c0470c9a66","slug":"rajasthan-weather-update-night-temperature-reaches-zero-in-abu-warning-of-dense-fog-for-next-4-days-2024-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Weather Update: आबू में रात का पारा जीरो पहुंचा, अगले चार दिनों तक घने कोहरे की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Weather Update: आबू में रात का पारा जीरो पहुंचा, अगले चार दिनों तक घने कोहरे की चेतावनी
Mon, 01 Jan 2024 09:53 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Mon, 01 Jan 2024 09:53 AM IST
सार
Rajasthan Weather: राजस्थान में सर्दी के तीखे तेवरों से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। तेज सर्दी के चलते रविवार को एक बुजुर्ग की मौत हो गई। पर्यटन स्थल माउंट आबू में रात का पारा जीरो से भी नीचे लुढ़क गया। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक कोहरे का असर बने रहने की चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रदेश में सर्दी के तेवर आने वाले दिनों में और तेज होंगे। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि पश्चिमी और पूर्वी राजस्थान के ज्यादातर हिस्सों में अगले चार दिनों तक घना कोहरा रहेगा। इस दौरान विजिबिलिटी 50 मीटर से कम रहने की आशंका है। इधर सर्दी के असर को बढ़ता देख प्रशासन ने रैनबसेरों का इंतजाम बढ़ा दिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी नववर्ष पर रैनबसेरों के इंतजामों का जायजा लिया।
विज्ञापन
राजधानी जयपुर की बात करें तो यहां दिन का तापमान भी तेजी से घटा है और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री दर्ज किया गया है। सीकर में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री और अलवर में 5.8 डिग्री रहा। हालांकि यहां धूप नहीं निकलने से सर्दी का प्रभाव बढ़ गया है।
विज्ञापन
हनुमानगढ़ और गंगानगर में धुंध और कोहरे का असर सबसे ज्यादा देखने को मिल रहा है। तापमान में गिरावट के साथ ही साथ यहां गलन वाली सर्दी पड़ रही है।