फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Weather Update: Mercury dropped, monsoon will enter Rajasthan soon, alert of heavy rain from 21st

Rajasthan Weather Update: पारा लुढ़का, राजस्थान में जल्द ही होगी मानसून की एंट्री, 21 से भारी बारिश का अलर्ट

Tue, 17 Jun 2025 07:41 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Tue, 17 Jun 2025 07:41 AM IST
सार

दक्षिणी-पश्चिमी मानसून फिर से सक्रिय होने से अब यह महाराष्ट्र से आगे बढ़ते हुए यह गुजरात तथा मध्यप्रदेश में प्रवेश कर चुका है। संभावना है कि इसी सप्ताह यह राजस्थान में भी इसकी एंट्री हो जाएगी।

विज्ञापन
Rajasthan Weather Update: Mercury dropped, monsoon will enter Rajasthan soon, alert of heavy rain from 21st
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में 21 जून से भारी बारिश की चेतावनी जारी कर दी गई है। मौसम विभाग का कहना है कि 21 व 22 जून को कोटा व भरतपुर संभाग में भारी बारिश होने की संभावना है। दक्षिण-पश्चिमी मानसून महाराष्ट्र से आगे बढ़ते हुए गुजरात के वड़ौदरा और दक्षिण-पश्चिमी मध्यप्रदेश के भागों में पहुंच चुका है। आमतौर पर यहां से मानसून को राजस्थान तक पहुंचने में 3 दिन का समय लगता है। ऐसे में संभावना है कि शुक्रवार या शनिवार तक यह राजस्थान में प्रवेश कर लेगा।
विज्ञापन


आज 26 जिलों में बारिश का अलर्ट

जयपुर मौसम केंद्र ने आज कोटा, जयपुर, भरतपुर, अजमेर, उदयपुर, जोधपुर और बीकानेर संभाग के 26 जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की है।

ये भी पढ़ें: Kota: मौसम का कहर; तेज बारिश और आकाशीय बिजली से एक की मौत, बैराज के खुले दो गेट
विज्ञापन


कोटा बैराज के गेट खुले

कल सोमवार को अजमेर, कोटा में जोरदार बारिश हुई। सड़कों पर लबालब पानी भर गया। कोटा बैराज के 2 गेट खोलकर पानी छोड़ा गया। बैराज का गेट करीब 15 मिनट तक खोला गया। इससे करीब 5 हजार क्यूसेक पानी की निकासी चंबल में की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजस्थान में पारा लुढ़का, उमस बढ़ी

प्री मानसून की बारिश से राजस्थान में तापमान में तेजी से गिरावट आई है। तीन दिन पहले तक जहां अधिकतम तापमान 45 से 50 डिग्री के बीच चल रहा था, वहीं अब सभी शहरों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से नीचे चला गया है। सोमवार को राजस्थान में औसत अधिकतम तापमान 32 से 39 डिग्री के बीच रहा। जयपुर, अजमेर और भरतपुर में आर्द्रता का स्तर 75 प्रतिशत से ऊपर हो गया है, जो बारिश की संभावना को दर्शा रहा है। वहीं अलवर में आर्द्रता 95 प्रतिशत, सीकर में 70, गंगानगर में 81 व अजमेर में 65 प्रतिशत दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed