फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Weather Update: Indications of light drizzle in the state on 13, temperature will rise after March 1

Rajasthan Weather Update: 13 मार्च को प्रदेश में हल्की बूंदाबांदी के संकेत, 15 के बाद आएगी तापमान में तेजी

Tue, 12 Mar 2024 11:28 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Tue, 12 Mar 2024 11:28 AM IST
सार

Jaipur: कंपकंपाने वाली सर्दी के बाद अब प्रदेश में झुलसा देने वाली गर्मी का दौर शुरू होने वाला है। लेकिन इससे पहले मौसम विभाग ने 13 मार्च को प्रदेश में हल्की बूंदाबांदी के संकेत दिए हैं। 15 मार्च के बाद से प्रदेश में तेज गर्मी पड़ने लगेगी।

विज्ञापन
Rajasthan Weather Update: Indications of light drizzle in the state on 13, temperature will rise after March 1
मौसम का मिजाज बदला - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रदेश में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। हाड़ कंपाने वाली सर्दी के बाद अब झुलसाने वाली गर्मी की तैयारी हो गई है। मार्च के महीने में ही प्रदेश के कई इलाकों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री पार कर चुका है। इसी बीच मौसम विभाग ने 13 मार्च को हल्की बारिश की चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार 13 मार्च को एक हल्के प्रभाव का पश्चिमी विक्षोभ प्रदेश में सक्रिय होगा, जिसके असर से 8 जिलों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। इसके बाद 15 मार्च से प्रदेश में तापमान और बढ़ेगा। 

विज्ञापन


अधिकतम तापमान की बात करें तो बाड़मेर, जोधपुर और जालौर में दिन का तापमान बढ़कर 33 डिग्री सेल्सियस से ऊपर तथा अजमेर, कोटा, चित्तौड़गढ़ व उदयपुर में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 14 मार्च को पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म हो जाएगा। इसके बाद पश्चिम से गर्म हवाएं चलने से राजस्थान में 16-17 मार्च से गर्मी तेज होने लगेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed