फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Weather Update: Continuous heavy rain in Jaipur, Disaster Management Department warns of heavy rain

Rajasthan Weather Update: जयपुर में 3 घंटे से मूसलाधार, आपदा प्रबंधन विभाग ने दी भारी बारिश की चेतावनी

Mon, 12 Aug 2024 07:41 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Mon, 12 Aug 2024 07:41 AM IST
सार

प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के चलते नदियों और बांधों का पानी ऊफान पर है। कल भरतपुर और जयपुर में पानी में डूबने से 12 युवकों की मौत हो गई। आपदा प्रबंधन विभाग ने कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है।

विज्ञापन
Rajasthan Weather Update: Continuous heavy rain in Jaipur, Disaster Management Department warns of heavy rain
कानौता बांध में डूबने से 5 की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में मानसून का जबरदस्त प्रभाव देखने को मिल रहा है। राजधानी जयपुर में रात साढ़े तीन बजे से ही लगातार बारिश हो रही है। आपदा प्रबंधन विभाग ने जयपुर, जयपुर ग्रामीण, दौसा, दूदू, गंगानगर, हनुमानगढ़, करौली, टोंक में भी भारी बारिश की चेतावनी दी है। रविवार को जयपुर में कुल 88 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। 

विज्ञापन


बारिश के बाद बांधों और नदियों में आए पानी में डूबने से रविवार को प्रदेश में 12 युवकों की मौत हो गई। इनमें सात भरतपुर तथा 5 जयपुर के हैं। जयपुर के कानौता बांध में डूबने से रविवार दोपहर 4 युवकों की मृत्यु की सूचना थी, देर शाम एक और युवक बांध में डूब गया। इनमें से चार युवकों के शव देर रात निकाल लिए गए।
विज्ञापन


मरने वालों में हर्ष, पिता रमेश, उम्र 20, निवासी शास्त्रीनगर, हरिकेश , उम्र 22, निवासी नाई की थड़ी, जयपुर, विवेक महावर, पिता गिरिराज महावर, निवासी शास्त्री नगर, अजय महावर, शास्त्री नगर और विनय मीणा, महावीर मीणा, दादी का फाटक शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed