Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   rajasthan high court married daughter compassionate appointment 90 days order

विवाहित बेटी भी अनुकंपा नियुक्ति की हकदार : राजस्थान हाईकोर्ट का फैसला-तकनीकी आधार पर नहीं कर सकते वंचित

Wed, 18 Nov 2026 09:57 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Wed, 18 Nov 2026 09:57 AM IST
सार

राजस्थान हाईकोर्ट ने फैसला सुनाया है कि सरकारी कर्मचारी की विवाहित बेटी भी अनुकंपा नियुक्ति की हकदार हो सकती है। पिता की मृत्यु के समय बेटी का विवाहित होना या बाद में तलाक होना उसे नियुक्ति से वंचित करने का आधार नहीं बन सकता।

विज्ञापन
rajasthan high court married daughter compassionate appointment 90 days order
राजस्थान हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान हाईकोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में बड़ा फैसला सुनाते हुए पशुपालन विभाग के आदेश को निरस्त कर दिया है। न्यायालय ने स्पष्ट किया कि किसी सरकारी कर्मचारी के निधन के समय बेटी के विवाहित होने या बाद में तलाक की डिक्री मिलने जैसे तकनीकी कारणों के आधार पर उसे अनुकंपा नियुक्ति से वंचित नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन


न्यायमूर्ति कुलदीप माथुर की पीठ ने याचिकाकर्ता के पक्ष में निर्णय देते हुए संबंधित विभाग को तीन महीने के भीतर अनुकंपा नियुक्ति प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। अदालत ने माना कि केवल वैवाहिक स्थिति किसी बेटी को अनुकंपा नियुक्ति की पात्रता से बाहर नहीं करती, बल्कि ऐसी परिस्थितियों में परिवार के वास्तविक हालात और निर्भरता को देखना आवश्यक है।
विज्ञापन


वृहद पीठ के फैसले का संदर्भ

उच्च न्यायालय ने अपने आदेश में वृहद पीठ के चर्चित निर्णय 'प्रियंका श्रीमाली बनाम राजस्थान सरकार' का विशेष रूप से उल्लेख किया। अदालत ने बताया कि मृत सरकारी कर्मचारियों के आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति नियम, 1996 के नियम 2(सी) से 'अविवाहित' शब्द को पहले ही हटाया जा चुका है। इस वैधानिक संशोधन के पश्चात अब विवाहित बेटी भी मृत कर्मचारी के आश्रित की विधिक परिभाषा में शामिल है। भीलवाड़ा के तिलक नगर की निवासी 24 वर्षीय सुरभि के पिता वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुरेंद्र कुमार पशुपालन विभाग में सेवाएं दे रहे थे। सेवाकाल के दौरान 30 दिसंबर, 2023 को उनका निधन हो गया था। सुरभि का विवाह जून 2020 में हुआ था, लेकिन पति के साथ विवाद और आपराधिक व भरण-पोषण के मुकदमों के कारण वह ससुराल छोड़कर अपने माता-पिता के साथ ही रह रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


याचिका खारिज करने का प्रशासनिक आधार

पिता के जीवित रहते हुए सुरभि आर्थिक रूप से पूरी तरह उन्हीं पर आश्रित थीं। पिता के देहांत के बाद 20 जनवरी, 2024 को आपसी सहमति से उनका तलाक हुआ। इसके बाद उन्होंने अपनी मां और बहन के अनापत्ति शपथ पत्र के साथ पशुपालन विभाग में अनुकंपा नियुक्ति के लिए आवेदन प्रस्तुत किया था। हालांकि, कार्मिक व वित्त विभाग की राय के आधार पर पशुपालन निदेशालय ने 26 जून, 2024 को उनका आवेदन खारिज कर दिया। विभाग ने तर्क दिया कि पिता की मृत्यु के समय वह विवाहित थीं और तलाक की डिक्री बाद में मिली थी।


निर्देश-90 दिनों के भीतर दी जाए नौकरी

हाईकोर्ट की पीठ ने रिकॉर्ड का अवलोकन करने के बाद माना कि पिता के निधन के समय याचिकाकर्ता उन्हीं के साथ रह रही थी और आर्थिक रूप से उन पर ही निर्भर थी। अदालत ने 26 जून, 2024 के खारिज करने वाले आदेश को निरस्त कर दिया। कोर्ट ने पशुपालन विभाग को निर्देश दिया कि अन्य पात्रता शर्तें पूरी होने पर याचिकाकर्ता को 90 दिनों के भीतर अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed