{"_id":"65ac9e23111ebb799702d7ea","slug":"rajasthan-weather-update-cold-day-alert-issued-in-eight-districts-amid-severe-cold-warning-of-dense-fog-2024-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Weather Update: कड़ाके की ठंड के बीच आठ जिलों में कोल्ड-डे अलर्ट जारी, घने कोहरे की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Weather Update: कड़ाके की ठंड के बीच आठ जिलों में कोल्ड-डे अलर्ट जारी, घने कोहरे की चेतावनी
Sun, 21 Jan 2024 10:01 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sun, 21 Jan 2024 10:01 AM IST
सार
Rajasthan Weather Today: प्रदेश में इन दिनों लगातार तेज ठंड का असर जारी है। प्रदेश के कई जिलों में शीतलहर का असर देखने को मिला। कहीं-कहीं घना कोहरा भी दर्ज किया गया। बाकी प्रदेश में मौसम शुष्क रहा। मौसम विभाग ने आठ जिलों में कोल्ड डे अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूरा राजस्थान इस वक्त शीतलहर और कोहरे में लिपटा हुआ है। बीते 24 घंटों में राज्य में मौसम शुष्क रहा। कई जिलों में शीतलहर का असर देखने को मिला। कहीं-कहीं घना कोहरा भी रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने 22 जनवरी के लिए 8 जिलों में कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में कोई राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन
इन जिलों में कोल्ड डे अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार अलवर, भरतपुर, चित्तौड़गढ़, चूरू, हनुमानगढ़ और गंगानगर में कोल्ड डे का असर बना रहेगा। इनमें गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, बीकानेर, टोंक, सवाई माधोपुर, सीकर, कोटा, करौली, झुंझुनू, झालावाड़, जयपुर, धौलपुर, दौसा, चित्तौड़गढ़, बूंदी, बांसवाड़ा, अलवर और अजमेर में घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन