फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Weather Today: Snowfall in North India increases the cold, warning of further drop in temperature

Rajasthan Weather Today : उत्तर भारत में बर्फबारी ने बढ़ाई राजस्थान की ठंड, तापमान में और गिरावट की चेतावनी

Mon, 09 Dec 2024 09:05 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Mon, 09 Dec 2024 09:05 AM IST
सार

उत्तर भारत में हो रही बर्फबारी और ठंडी हवाओं से राज्य के रेगिस्तानी जिलों से लेकर हिल स्टेशन तक ठंड बढ़ने लगी है। बीते दिनों जोधपुर, बाड़मेर, बीकानेर और चूरू जैसे जिलों में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
Rajasthan Weather Today: Snowfall in North India increases the cold, warning of further drop in temperature
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर भारत में हो रही बर्फबारी और ठंडी हवाओं के प्रभाव से राजस्थान में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। रेगिस्तानी जिलों बाड़मेर और जोधपुर में सीजन का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया। बीकानेर और गंगानगर जैसे क्षेत्रों में दिन का तापमान औसत से 3-4 डिग्री तक नीचे चला गया। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार 9-10 दिसंबर से सर्द हवाओं के और तेज होने की संभावना है, जिससे तापमान में और गिरावट होगी।

विज्ञापन


चूरू, सीकर, झुंझुनू और हनुमानगढ़ जिलों में शीतलहर का असर महसूस किया जा रहा है। रविवार को चूरू में न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। यहां मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी करते हुए बताया कि अगले कुछ दिनों में तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। जोधपुर में न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि बाड़मेर में यह 11.4 डिग्री दर्ज किया गया। इन जिलों में दिनभर ठंडी हवाएं चलने से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट देखी गई।
विज्ञापन


हिल स्टेशन माउंट आबू में सीजन का सबसे कम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ठंडी हवाओं के कारण दिन का तापमान भी 20 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। मौसम विभाग के अनुसार, 10-12 दिसंबर के बीच गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, झुंझुनू और सीकर जिलों में शीतलहर का असर रहेगा। जयपुर, बीकानेर, जोधपुर और नागौर जिलों में भी ठंडी हवाओं के कारण सुबह और शाम सर्दी का असर तेज रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में प्रमुख शहरों के तापमान की बात करें तो जयपुर में अधिकतम तापमान 24.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री रहा, जोधपुर में 26.1 डिग्री और 7.8 डिग्री, गंगानगर में 23.8 डिग्री और 9.3 डिग्री और चूरू में 26.4 डिग्री अधिकतम और 7.3 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा।


राजस्थान में सर्दी का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। राज्य के अधिकांश जिलों में ठंडी हवाओं और गिरते तापमान ने लोगों को गर्म कपड़ों में कैद कर दिया है। मौसम विभाग ने नागरिकों को सतर्क रहने और ठंड से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed