फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Weather Today: Cyclone Effect Ends, Clear Skies Expected for the Next Three to Four Days

राजस्थान में आज कैसा रहेगा मौसम: दिन में धूप, रात में ठंडक; अगले दिनों का हाल जानें

Sun, 01 Nov 2026 07:39 AM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: सौरभ भट्ट Updated Sun, 01 Nov 2026 07:39 AM IST
सार

राजस्थान में चक्रवात का असर खत्म हो गया है। अगले तीन-चार दिन मौसम साफ रहने का अनुमान है। दिन में धूप तेज होगी, जबकि सुबह-शाम हल्की ठंडक बनी रहेगी।

विज्ञापन
Rajasthan Weather Today: Cyclone Effect Ends, Clear Skies Expected for the Next Three to Four Days
जयपुर का मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात का असर अब खत्म हो गया है। शनिवार से प्रदेश में मौसम साफ रहने लगा है। मौसम के मौजूदा रुख को देखते हुए अगले तीन से चार दिन तक आसमान साफ रहने की संभावना है। हालांकि, सुबह के समय कुछ जिलों में हल्का कोहरा देखने को मिल सकता है।

विज्ञापन

शनिवार को जयपुर, कोटा समेत कई शहरों में दिन के तापमान में दो से पांच डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी दर्ज की गई। इसके बावजूद अधिकतम तापमान 30 डिग्री के नीचे रहा। दूसरी ओर, रात के तापमान में गिरावट से ठंड का असर बढ़ने लगा है। सीकर के फतेहपुर में सबसे कम 13 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

विज्ञापन

पश्चिमी राजस्थान में दिन का तापमान ज्यादा

प्रदेश में शनिवार को सबसे ज्यादा गर्मी बाड़मेर में महसूस की गई। पिछले चार-पांच दिनों में यहां अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री की गिरावट आई है, लेकिन दिन का पारा अब भी करीब 35 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है। जैसलमेर में अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढें- राजस्थान: आईएएस पति के बाद आईपीएस पत्नी भी एपीओ, 40 विला-कॉटेज की खरीद में एसीबी जांच, गंभीर आरोप

कई शहरों में रात का तापमान 20 डिग्री से नीचे

दिन में धूप के कारण तापमान बढ़ने के बावजूद रातें ठंडी होने लगी हैं। बाड़मेर, जोधपुर, फलोदी, जालोर और डूंगरपुर को छोड़कर बाकी शहरों में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा।

फतेहपुर में रात का तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सीकर में न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री और माउंट आबू में 13.6 डिग्री सेल्सियस रहा। तापमान में गिरावट के चलते सुबह और रात के समय ठंड का अहसास बढ़ गया है।

जयपुर में तेज धूप, दिन के तापमान में पांच डिग्री की बढ़ोतरी

राजधानी जयपुर में शनिवार को आसमान साफ रहा और दिनभर तेज धूप निकली। यहां अधिकतम तापमान में करीब पांच डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। धूप के कारण दिन में ठंड से राहत मिली।

जयपुर में अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम साफ रहने से फिलहाल बारिश की संभावना नहीं है और अगले तीन-चार दिन तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed