{"_id":"6879ab6a5d23278c05068f19","slug":"rajasthan-weather-news-heavy-rain-warning-in-rajasthan-red-alert-issued-in-6-districts-2025-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Weather News: प्रदेश के कई जिले टापू बने, फिर भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Weather News: प्रदेश के कई जिले टापू बने, फिर भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी
Fri, 18 Jul 2025 07:33 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Fri, 18 Jul 2025 07:33 AM IST
सार
बंगाल की खाड़ी में बना लो-प्रेशन सिस्टम तेज होकर डिप्रेशन में बदल चुका है। इसका सबसे ज्यादा असर आज शुक्रवार को देखने को मिलेगा। इसके प्रभाव से राजस्थान में आज अत्यन्त भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है।
विज्ञापन
भारी बारिश में कोटा बैराज की तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान के 6 जिलों में आज अत्यन्त भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में बना लो-प्रेशन सिस्टम तेज होकर डिप्रेशन में बदल चुका है। इसका सबसे ज्यादा असर आज शुक्रवार को देखने को मिलेगा। इसके चलते प्रदेश जिलों में आज बारिश का अलर्ट है इनमें आईएमडी ने अजमेर, भीलवाड़ा, बूंदी, कोटा, टोंक और पाली में अत्यन्त भारी वर्षा का रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं प्रतापगढ़, बारां, चित्तौड़गढ़, झालवाड़, राजसमंद, सवाई माधोपुर, सिरोही, उदयपुर और नागौर में अति भारी वर्षा का ओरेंज अलर्ट जारी हुआ है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार आज पूर्वी राजस्थान में मानसून सबसे ज्यादा एक्टिव स्थिति में है। वहीं बीते 24 घंटों के दौरान पाली, सवाई माधोपुर, हनुमानगढ़, गंगानगर, जोधपुर, करौली, झालावाड़, बारां, चूरू, झुंझुनूं, दौसा समेत कई जिलों में हल्की से मध्यम और कहीं-कहीं भारी बारिश हुई। इस बीच तेज बारिश से जान-माल का भी नुकसान हो रहा है। बीते 4 दिन में बारिश से हुए हादसों में 21 लोगों की मौत हुई है। गुरुवार को कोटा में एक युवक नाले में बह गया। झालावाड़ जिले में कई गांव टापू बन गए हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- सरकारी अस्पताल में कार्यरत नर्स की संदिग्ध हालात में मौत, पीहर पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप
विज्ञापन
हनुमानगढ़ के पीलीबंगा एरिया में गुरुवार को सबसे ज्यादा 110MM बारिश दर्ज हुई। हनुमानगढ़ के ही भादरा में 66MM, गोलूवाला में 44MM, पाली के जैतारण में 50MM, फलोदी के पास आऊ में 89MM बारिश हुई। बारां के अटरू में 79MM, मांगरोल में 59MM, बीकानेर के जसरासर में 67MM, चूरू के बीदासर में 48MM बारिश हुई। इसके अलावा दौसा के निर्झरना में 83MM, झालावाड़ के झालरापाटन में 49MM पानी बरसा। पचपहाड़ में 48MM, झुंझुनूं के मंडाना में 75MM, करौली के कुडगांव में 73MM, करौली शहर में 43MM, कोटा के सांगोद में 97MM, कनवास में 73MM, मांडना में 50MM, राजसमंद के देवगढ़ में 42MM और सवाई माधोपुर के बौंली में 53MM बारिश दर्ज हुई।