फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Weather Monsoon strange moves in Rajasthan greenery yearns for drops torrential rain in sand dunes

Rajasthan Weather: राजस्थान में मानसून की अजब-गजब चाल, हरियाली बूंदों को तरसी, रेत के धोरों में मूसलाधार बारिश

Sat, 20 Jul 2024 08:32 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 20 Jul 2024 08:32 AM IST
सार

Rajasthan Weather: राजस्थान में मानसून की रफ्तार अजीबो-गरीब हो गई है। पूरा राजस्थान बारिश के लिए तरस रहा है और बीते 24 घंटे की स्थिति यह है कि सबसे ज्यादा बारिश रेगिस्तानी इलाकों में हुई। बाड़मेर के बालोतरा और पचपदरा में 97 एमएम तथा 88 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई।

विज्ञापन
Rajasthan Weather Monsoon strange moves in Rajasthan greenery yearns for drops torrential rain in sand dunes
राजस्थान मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र आज तीव्र होकर डिप्रेशन में परिवर्तित हो चुका है। मौसम विभाग का कहना है कि इस तंत्र के प्रभाव से राजस्थान के कोटा, उदयपुर, अजमेर, जयपुर और भरतपुर संभाग में भारी बारिश हो सकती है। वहीं, पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर में भी आज मेघगर्जन के साथ बारिश हो सकती है।

विज्ञापन


हालांकि, बीते 24 घंटे में राजस्थान में कुल इलाकों में हल्की वर्षा रिकॉर्ड की गई है। लेकिन सबसे ज्यादा बारिश रेगिस्तानी इलाके बायतू और पचपदरा में दर्ज की गई है। मौसम विभाग की ओर से प्रदेश के ज्यादातर जिलों के लिए आज येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि रविवार को भारी बारिश की संभावनाएं देखते हुए ऑरेंज अर्लट जारी किया गया है।
विज्ञापन


सीजन में सबसे ज्यादा बारिश टोंक में 
इस सीजन की सबसे ज्यादा बारिश टोंक में दर्ज की गई है। यहां एक जून से अब तक 547 एमएम बारिश दर्ज की गई है। जबकि राजस्थान में पूरे मानसून सीजन में सामान्य बारिश का स्तर 417.46 एमएम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक जून से अब तक राजस्थान में सामान्य से अधिक बारिश हुई है। इस अवधि में सामान्य बारिश का स्तर 138.77 एमएम है। जबकि इस दौरान पूरे प्रदेश में 146.71 एमएम बारिश हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed