फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan tragedy like Bhankrota could have happened tanker full of methane gas overturned Jaipur gas leaked

Rajasthan: हो सकती थी भांकरोटा जैसी त्रासदी, जयपुर में मीथेन गैस से भरा टैंकर पलटा, दिल्ली हाइवे पर गैस लीक

Sat, 28 Dec 2024 05:28 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 28 Dec 2024 05:28 PM IST
सार

जयपुर-दिल्ली हाइवे पर चंदवाजी इलाके में मीथेन से भरा टैंकर पलटा गया है। चंदवाजी के सेवन माता मंदिर के पास हुई इस घटना के बाद जयपुर से दमकल की दर्जनों गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं। सिविल डिफेंस की टीम को भी तैनात किया गया है।

विज्ञापन
Rajasthan tragedy like Bhankrota could have happened tanker full of methane gas overturned Jaipur gas leaked
मीथेन गैस से भरा टैंकर पलटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जयपुर-दिल्ली हाइवे पर चंदवाजी इलाके में शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया। सेवन माता मंदिर के पास मिथेनॉल से भरा एक टैंकर पलट गया, जिससे हाइवे पर अफरा-तफरी मच गई। यह घटना दोपहर करीब ढाई बजे हुई। हादसे के बाद दोनों ओर का ट्रैफिक तुरंत डायवर्ट कर दिया गया है।

विज्ञापन


विज्ञापन


स्थानीय निवासी मुकेश जाट के मुताबिक, ट्रक के आगे अचानक एक गाय आ गई थी। उसे बचाने के प्रयास में चालक ने ब्रेक लगाया, जिससे संतुलन बिगड़ गया और टैंकर पलट गया। टैंकर पलटने से मिथेनॉल के रिसाव का खतरा पैदा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दमकल और सिविल डिफेंस टीम पहुंची
हादसे की सूचना मिलते ही जयपुर से दमकल की दर्जनों गाड़ियां मौके पर पहुंची। साथ ही सिविल डिफेंस की टीम को भी तैनात किया गया है, जो गैस रिसाव को रोकने के प्रयासों में जुटी है। चंदवाजी के आसपास के इलाकों में सुरक्षा के मद्देनजर अलर्ट जारी कर दिया गया है।

ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित
घटना के बाद हाईवे के दोनों तरफ यातायात रोक दिया गया और ट्रैफिक को वैकल्पिक मार्गों पर डायवर्ट किया गया है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे घटना स्थल के पास न जाएं और सावधानी बरतें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed