Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Temperature Drops as Winter Tightens Its Grip

राजस्थान में बदलेगा मौसम का मिजाज?: सुबह-शाम बढ़ेगी ठिठुरन, जानें आईएमडी का अपडेट

Wed, 18 Nov 2026 06:50 AM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: सौरभ भट्ट Updated Wed, 18 Nov 2026 06:50 AM IST
सार

राजस्थान में सर्दी ने अब रफ्तार पकड़ ली है। फतेहपुर में पारा 7.4 डिग्री तक लुढ़क गया है और अगले चार दिनों में तापमान और गिरने के आसार हैं। दिन में धूप के बावजूद सुबह-शाम ठिठुरन बढ़ेगी।

विज्ञापन
Rajasthan Temperature Drops as Winter Tightens Its Grip
जयपुर का मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में सर्दी का असर अब धीरे-धीरे तेज होने लगा है। उत्तरी हवाओं के चलने से प्रदेश के कई शहरों में रात का तापमान गिर रहा है। शेखावाटी में ठंड का असर सबसे ज्यादा दिखाई दे रहा है। फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार 18 नवंबर को प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा। कहीं भी बारिश की संभावना नहीं है। अगले दो से चार दिनों में तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक और गिरावट आ सकती है।

विज्ञापन

विज्ञापन

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवाओं का असर राजस्थान के मैदानी इलाकों में भी दिखने लगा है। दिन में आसमान साफ रहने और धूप खिलने से मौसम सुहावना रहेगा, लेकिन सुबह और रात के समय ठंड का अहसास बढ़ेगा। खासकर उत्तरी राजस्थान और शेखावाटी के इलाकों में रातें ज्यादा ठंडी होने लगी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

जयपुर, जोधपुर, उदयपुर और कोटा सहित प्रदेश के प्रमुख शहरों में भी तापमान में गिरावट का दौर शुरू हो गया है। इन शहरों में दिन का अधिकतम तापमान 27 से 30 डिग्री और रात का न्यूनतम तापमान 14 से 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में रात के तापमान में और गिरावट होगी।

जयपुर में दिन में धूप, सुबह-रात बढ़ेगी ठंड

राजधानी जयपुर में बुधवार को मौसम साफ रहने का अनुमान है। सुबह ठंडी हवाओं के कारण हल्की सिहरन महसूस होगी, जबकि दिन में धूप निकलने से मौसम सुहावना रहेगा। जयपुर में अधिकतम तापमान करीब 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। अगले कुछ दिनों में रात का पारा और नीचे जा सकता है।

जोधपुर, उदयपुर और कोटा में भी बदलेगा मौसम का मिजाज

जोधपुर, उदयपुर और कोटा संभाग में फिलहाल बारिश के आसार नहीं हैं। इन इलाकों में दिन का तापमान 27 से 30 डिग्री और रात का तापमान 14 से 17 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। दिन में धूप के कारण गर्माहट रहेगी, लेकिन शाम होते ही ठंडी हवाएं चलने से सर्दी महसूस होगी।

शेखावाटी में सबसे ज्यादा ठंड, फतेहपुर में 7.4 डिग्री पारा

प्रदेश में सर्दी का सबसे ज्यादा असर फिलहाल शेखावाटी क्षेत्र में देखने को मिल रहा है। सीकर, चूरू और फतेहपुर में रात का तापमान तेजी से नीचे आया है। फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। आने वाले दिनों में यहां पारे में और गिरावट आने की संभावना है। सुबह और देर रात ठंड का असर ज्यादा रहेगा।

अगले चार दिन कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में फिलहाल कोई सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ नहीं है। इसके चलते अगले दो से चार दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा। बारिश की गतिविधियां नहीं होने और उत्तरी हवाओं के प्रभाव से अधिकतम व न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री तक गिरावट संभव है। ऐसे में सुबह और शाम घर से निकलते समय गर्म कपड़े साथ रखना बेहतर होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed