फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan SI Recruitment Exam Cancelled, Hanuman Beniwal and Youth Celebrate Victory

SI भर्ती परीक्षा रद्द: युवाओं के साथ नाचे हनुमान बेनीवाल, कहा- इसका श्रेय लेने के लिए अब कई नेता आएंगे आगे

Thu, 28 Aug 2025 07:17 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 28 Aug 2025 07:17 PM IST
सार

राजस्थान हाईकोर्ट ने 2021 की एसआई भर्ती परीक्षा धांधली के आरोपों पर रद्द कर दी। इस फैसले पर खुशी जाहिर करते हुए हनुमान बेनीवाल ने समर्थकों संग जश्न मनाया। साथ ही, नेताओं पर हमला बोला।

विज्ञापन
Rajasthan SI Recruitment Exam Cancelled, Hanuman Beniwal and Youth Celebrate Victory
सांसद हनुमान बेनीवाल ने मनाया जश्न। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साल 2021 में आयोजित राजस्थान पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा को हाईकोर्ट ने आखिरकार रद्द कर दिया है। लंबे समय से इस भर्ती में धांधली और फर्जीवाड़े के आरोप लगते रहे थे। परीक्षा रद्द करने की मांग कर रहे राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के सांसद हनुमान बेनीवाल ने कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए समर्थकों के साथ जमकर जश्न मनाया। उन्होंने ढोल-नगाड़ों पर नाचकर खुशी जाहिर की और कहा कि यह युवाओं की मेहनत और संघर्ष की जीत है।

विज्ञापन


बेनीवाल ने कहा कि बीजेपी के मंत्री और कई अधिकारी इस परीक्षा को रद्द नहीं होने देना चाहते थे, लेकिन युवाओं की एकजुटता और न्यायालय के सख्त रुख के आगे सभी की कोशिशें नाकाम हो गईं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अब कई नेता इस फैसले का श्रेय लेने के लिए आगे आएंगे, लेकिन असली संघर्ष किसने किया और कौन बीच रास्ते से भाग गया, यह पूरे राजस्थान का युवा जानता है। उन्होंने चेतावनी भरे  अंदाज़ में कहा कि अगर फैसला इसके विपरीत आता तो वे युवाओं के साथ दिल्ली कूच करते।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: किरोड़ी-हनुमान भिड़े, जुबानी जंग से लेकर गाली-गलौज तक हुई, धमकी और आरोप का ऑडियो वायरल
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, जयपुर के शहीद स्मारक पर कई महीनों से धरने पर बैठे अभ्यर्थियों में भी खुशी की लहर दौड़ गई। युवाओं ने मिठाइयां बांटीं और नारे लगाकर जश्न मनाया। अभ्यर्थियों ने कहा कि यह दिन उनके लिए ऐतिहासिक है, क्योंकि चार साल की लंबी लड़ाई और मेहनत रंग लाई है। उन्होंने कहा कि आज तानाशाही हारी है और बेरोजगार युवाओं की जीत हुई है।

ये भी पढ़ें: मौत का लाइव वीडियो!: चौराहा पार करते समय कैंपर ने मारी टक्कर, तीन फीट उछला बाइक सवार दूर जा गिरा, मौके पर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed