Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Sees Colder Nights as Fatehpur Temperature Drops to 4.3 Degrees

राजस्थान का मौसम: कब पड़ेगी कड़ाके की ठंड? फतेहपुर में पारा 4.3 डिग्री, जानें अगले सप्ताह का हाल

Wed, 25 Nov 2026 06:53 AM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: सौरभ भट्ट Updated Wed, 25 Nov 2026 06:53 AM IST
सार

राजस्थान में उत्तरी हवाओं के कारण रात और सुबह की सर्दी बढ़ गई है। फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जबकि अजमेर, बीकानेर, जोधपुर और सीकर समेत कई शहरों में पारा एक से दो डिग्री गिरा।

विज्ञापन
Rajasthan Sees Colder Nights as Fatehpur Temperature Drops to 4.3 Degrees
राजस्थान का मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में नवंबर के आखिरी सप्ताह के साथ सर्दी ने अपना असर तेज करना शुरू कर दिया है। उत्तरी दिशा से आ रही ठंडी हवाओं ने रात के तापमान में गिरावट ला दी है। कई शहरों में एक ही दिन में पारा एक से दो डिग्री तक नीचे आ गया। शेखावाटी से लेकर उत्तर-पूर्वी राजस्थान तक सुबह और शाम ठिठुरन बढ़ने लगी है। हालांकि दिन में तेज धूप निकलने से लोगों को सर्दी से कुछ राहत मिल रही है।

विज्ञापन

मंगलवार को अजमेर, बीकानेर, जोधपुर, टोंक, पिलानी और सीकर सहित कई शहरों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। नागौर, सीकर, अलवर और अजमेर के आसपास ठंडी हवाओं का असर ज्यादा रहा। इन इलाकों में सुबह और शाम हल्की शीतलहर जैसी स्थिति महसूस की गई।

विज्ञापन

फतेहपुर में लगातार दूसरे दिन पारा पांच डिग्री से नीचे

शेखावाटी में सर्दी का असर सबसे ज्यादा दिखाई दे रहा है। सीकर के फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके साथ ही फतेहपुर प्रदेश के सबसे ठंडे इलाकों में शामिल रहा। यहां लगातार दूसरे दिन रात का पारा पांच डिग्री से नीचे बना हुआ है। रात और सुबह के समय ठंडी हवाओं ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाड़मेर में अब भी दिन में गर्मी का अहसास

प्रदेश में सर्दी का असर सभी इलाकों में एक जैसा नहीं है। पश्चिमी राजस्थान के रेगिस्तानी जिलों में दिन का तापमान अभी भी अपेक्षाकृत अधिक बना हुआ है। मंगलवार को बाड़मेर में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा। यानी प्रदेश के एक हिस्से में जहां रातें ठिठुराने लगी हैं, वहीं रेगिस्तानी इलाकों में दोपहर के समय गर्मी का अहसास हो रहा है।


यह भी पढें- जयपुर: टीकाराम जूली का भाजपा पर हमला- मुख्यमंत्री बदलने से नहीं मिटेगी नाराजगी, राजस्थान में अब बदलेगा राज

जयपुर में दिन गर्म, शाम होते ही बढ़ रही ठंड

राजधानी जयपुर में भी दिन और रात के तापमान के बीच अंतर बना हुआ है। मंगलवार को तेज धूप के कारण अधिकतम तापमान एक डिग्री बढ़कर 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन में धूप के कारण मौसम सुहावना रहा, लेकिन शाम होते ही ठंडी हवाओं ने सर्दी बढ़ा दी। सुबह और शाम के समय लोग गर्म कपड़ों का सहारा लेने लगे हैं।

अगले एक सप्ताह कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार राजस्थान में अगले एक सप्ताह तक मौसम साफ रहने की संभावना है। इस दौरान तापमान में किसी बड़े बदलाव का अनुमान नहीं है। सुबह और शाम ठंड का असर बना रहेगा, जबकि दिन में तेज धूप निकलने से लोगों को राहत मिलेगी। फिलहाल बारिश की संभावना नहीं है और मौसम शुष्क बना रहेगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed